मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:47 · नई दिल्ली संस्करण

पिटबुल ने चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी की प्रोफेसर पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
पिटबुल ने चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी की प्रोफेसर पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

पटियाला। पंजाब में पटियाला के घूमण नगर इलाके में एक पालतू पिटबुल कुत्ते ने चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी की प्रोफेसर पर हमला कर दिया, जिसमें महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां उनकी प्लास्टिक सर्जरी की गई है।

शिफाली सभरवाल अपने परिवार के साथ घूमण नगर में एक घर देखने के लिए पहुंची थीं। जैसे ही घर का गेट खोला गया, अंदर मौजूद पालतू पिटबुल कुत्ता ने उन पर हमला कर दिया। हमले में उन्हें गंभीर चोटें आईं। शिफाली सभरवाल चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर हैं।

वहीं, हमले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है।

डीएसपी जंगजीत रंधावा ने बताया कि पुलिस को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल होने की जानकारी मिली थी, जिसमें पिटबुल द्वारा महिला पर हमला करते हुए दिखाई दे रहा है। पुलिस ने वीडियो की पुष्टि करने के बाद संबंधित परिवार से संपर्क किया। घायल महिला अमर अस्पताल में उपचाराधीन हैं और उनका ऑपरेशन भी किया गया है।

डीएसपी जंगजीत रंधावा ने कहा कि अस्पताल से मेडिकल रिपोर्ट मिलने के बाद मामले में कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने बताया कि पालतू जानवर द्वारा किसी व्यक्ति को काटने या घायल करने के मामले में बीएनएस की धारा 291 के तहत एफआईआर दर्ज की जाएगी।

डीएसपी ने यह भी कहा कि खतरनाक नस्ल के कुत्तों को लेकर अदालत के आदेशों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा 15 अगस्त के बाद पुलिस अभियान चलाकर ऐसे मामलों की जांच और सत्यापन कर सकती है।

मेडिकल रिपोर्ट और अन्य तथ्यों के आधार पर मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

रंधावा ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज किया जा रहा है और आगे की कार्रवाई की जाएगी। पीड़िता का भी बयान लिया जाएगा जिससे पूरे मामले की सही जानकारी मिल सके। इसके लिए एक टीम का गठन किया जा रहा है, जो इससे जुड़े मामले की जांच करेगा और जल्द से जल्द रिपोर्ट देगा। जिससे इस मामले में आगे की कार्रवाई की जा सके।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें