मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:28 · नई दिल्ली संस्करण

उत्तराखंड के टिहरी में तीर्थयात्रियों की बस दुर्घटनाग्रस्त; 5 की मौत, सीएम धामी ने जताया दुख

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
उत्तराखंड के टिहरी में तीर्थयात्रियों की बस दुर्घटनाग्रस्त; 5 की मौत, सीएम धामी ने जताया दुख

देहरादून। उत्तराखंड के टिहरी जिले में सोमवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। गुजरात के श्रद्धालुओं से भरी बस नरेंद्रनगर के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धानी ने इस हादसे पर दुख जताया है।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, "टिहरी के नरेंद्रनगर कुंजापुरी मंदिर के समीप हुई बस दुर्घटना का समाचार अत्यंत दुखद है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगतों को श्रीचरणों में स्थान और शोकाकुल परिजनों को यह असीम दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।"

सीएम धामी ने आगे कहा कि हादसे में घायलों को जिला प्रशासन और एसडीआरएफ द्वारा नजदीकी अस्पताल भेजा जा रहा है। साथ ही, गंभीर रूप से घायलों को ऋषिकेश एम्स रेफर किया गया है।

इस संबंध में निरंतर स्थानीय अधिकारियों से संपर्क में हूं। ईश्वर से घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।

हरिद्वार विधायक मदन कौशिक ने एक्स पर लिखा, "टिहरी के नरेंद्रनगर कुंजापुरी मंदिर के समीप हुई बस दुर्घटना का समाचार अत्यंत दुखद है। मां गंगा से प्रार्थना है कि दिवंगतों को श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिजनों को यह असीम दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना करता हूं।

उत्तराखण्ड के पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेम चंद अग्रवाल ने दुख जताते हुए लिखा, "टिहरी जनपद के नरेंद्रनगर स्थित कुंजापुरी मंदिर के समीप हुई बस दुर्घटना का हृदय विदारक समाचार अत्यंत दुःखद है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिवारों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।"

जानकारी के अनुसार, बस में 20 से ज्यादा यात्री सवार थे, जो गुजरात से कुंजापुरी मंदिर दर्शन के लिए आए हुए थे। हादसे की खबर मिलते ही जिलाधिकारी और पुलिस टीम घटनास्थल की ओर रवाना हुए।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें