श्री श्याम मंदिर में 19 मार्च से फाल्गुन सतरंगी महोत्सव
रांची,
18 मार्च । श्याम मंडल का तीन दिवसीय विराट फाल्गुन सतरंगी महोत्सव
19 से 21 मार्च तक धूमधाम से आयोजित किया जाएगा। सभी कार्यक्रम रांची के
अग्रसेन पथ स्थित श्री श्याम मंदिर में आयोजित होंगे। महोत्सव की तैयारी को
अंतिम रूप देने के लिए श्याम मंडल के सदस्यगण कार्य कर रहे हैं। इस
कार्यक्रम को लेकर पूरे मंदिर की साफ-सफाई की गयी। इसके बाद उसे आकर्षक ढंग
से सुसज्जित किया जा रहा है। श्रृंगार के लिए कोलकाता से आई कुशल कारीगरों
की टीम कार्य में जुटी हुई है।
19 मार्च को 3 बजे श्री
लक्ष्मीनारायण मंदिर (सेवा सदन हॉस्पिटल के निकट ) से विधि विधान से निशान
(ध्वजा) यात्रा प्रारम्भ होगी, जो नगर के प्रमुख मार्गों का भ्रमण करते हुए
अग्रसेन पथ स्थित श्री श्याम मंदिर पहुंचेगी। निशान यात्रा में दिव्य रथ
पर विराजमान श्री श्याम प्रभु नगरवासियों को आशीष प्रदान करेंगे। इस अवसर
पर मुख्य तौर पर 750 नर-नारी अपने कंधों पर श्री श्याम नाम रूपी निशान
लहराते हुए चलेंगे। भजन गायक की टोली सम्पूर्ण मार्ग में भजनों की अमृत
वर्षा करेगी





