मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:52 · नई दिल्ली संस्करण

पेट्रोल पंप लूट कांड का आरोपी गिरफ्तार, 40 हजार बरामद

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रामगढ़ । बरकाकाना क्षेत्र के दानिश पेट्रोल पंप लूट कांड में एक और आरोपी को गिरफ्तार करने में पुलिस सफल हुई है। इस संबंध में बरकाकाना ओपी प्रभारी हरनारायण शाह ने सोमवार को बताया कि पकड़ा गया आरोपी रंजीत कुमार हजारीबाग जिले के हुटपा गांव का ही रहने वाला है। उसके पास से लूटी गई रकम में से 40 हजार रुपए बरामद हुए हैं। पुलिस ने उसके पास से तीन मोबाइल भी जप्त किया है। थाना प्रभारी ने बताया कि इससे पहले मनीष कुशवाहा को भी गिरफ्तार किया गया था। उसके पास से भी लूट के 55 हजार रुपए बरामद हुए थे।

विदित हो कि 21 सितंबर को दानिश पेट्रोल पंप के मैनेजर राजेंद्र बेदिया लगभग 6 लाख रुपए लेकर एसबीआई की बरकाकाना शाखा में जमा करने जा रहे थे। इसी दौरान मनीष, रंजीत व उनके साथियों ने मिलकर रुपए लूट लिए थे। एसपी प्रभात कुमार ने इस मामले में पतरातू एसडीपीओ प्रकाश चंद्र महतो के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया था। इस टीम ने छापेमारी करते हुए सबसे पहले मनीष कुशवाहा को गिरफ्तार किया था। इस कांड के अन्य आरोपियों को पकड़ने के लिए छापेमारी जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें