मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:41 · नई दिल्ली संस्करण

हरिद्वार में शुरू होगी पैट-सीटी स्कैन सेवा, कैंसर मरीजों को बड़ी राहत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
हरिद्वार में शुरू होगी पैट-सीटी स्कैन सेवा, कैंसर मरीजों को बड़ी राहत

हरिद्वार। हरिद्वार के होप सुपर स्पेशियलिटी एंड कैंसर हॉस्पिटल, जगजीतपुर में शीघ्र ही पैट-सीटी स्कैन (न्यूक्लियर मेडिसिन विभाग) की अत्याधुनिक सुविधा शुरू होने जा रही है। इसके शुरू होने के बाद हरिद्वार एवं आसपास के जनपदों के मरीजों को पैट-सीटी स्कैन जैसी महत्वपूर्ण जांच के लिए दिल्ली या अन्य बड़े शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा।

होप हॉस्पिटल के महाप्रबंधक डॉ. एस. के. मिश्रा ने बताया कि पैट-सीटी स्कैन के माध्यम से कैंसर की सटीक पहचान, उसकी स्टेजिंग, उपचार की प्रभावशीलता का मूल्यांकन तथा पुनरावृत्ति की जांच अधिक सटीकता के साथ की जााती है।

इस अत्याधुनिक न्यूक्लियर मेडिसिन विभाग के शुरू होने से हरिद्वार सहित उत्तराखंड एवं पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मरीजों को समय, धन और अनावश्यक यात्रा से राहत मिलेगी। अस्पताल का उद्देश्य आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं को स्थानीय स्तर पर उपलब्ध कराकर मरीजों को गुणवत्तापूर्ण एवं सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना है।

डॉ. मिश्रा ने बताया कि पैट-सीटी स्कैन सेवा शुरू होने की तिथि एवं पंजीकरण संबंधी जानकारी शीघ्र ही सार्वजनिक की जाएगी

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें