मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:55 · नई दिल्ली संस्करण

सिरसा: विवाह समारोह में भाग लेने आए व्यक्ति ने की आत्महत्या

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
सिरसा: विवाह समारोह में भाग लेने आए व्यक्ति ने की आत्महत्या

सिरसा। सिरसा जिले के ऐलनाबाद क्षेत्र में एक व्यक्ति ने पेड़ पर फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया है। सूचना मिलने पर सोमवार सुबह पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिरसा के नागरिक अस्पताल भिजवाया। मृतक की पहचान राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले निवासी गुरविंद्र सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि गुरविंद्र सिंह ऐलनाबाद में अपनी रिश्तेदारी में विवाह समारोह में भाग लेने आया था।गुरविंद्र सिंह रविवार दोपहर को घर से अचानक गायब हो गया था। उसकी तलाश की गई, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। सोमवार सुबह ग्रामीणों ने नहर किनारे पेड़ पर फंदे से लटकता हुआ एक व्यक्ति देखा और सूचना परिजनों व पुलिस को दी गई। परिजनों ने मृतक की पहचान गुरविंद्र के रूप में की। मृतक के परिजनों ने बताया कि बुआ निर्मल कौर के बेटे की शादी है, जिसमें परिवार के साथ गुरविंद्र भी आया हुआ था। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर शव को सिरसा के नागरिक अस्पताल भिजवाया दिया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें