रामलीला ग्राउंड पर विरोध प्रदर्शन करने की अनुमति मिले : आरएस मनसा
पंजाब किसान यूनियन के आरएस मनसा ने सिंघु सीमा पर कहा है कि हम दिल्ली या हरियाणा से किसी को भी असुविधा नहीं पहुंचाना चाहते हैं। हमें रामलीला ग्राउंड पर विरोध प्रदर्शन करने की अनुमति दी जानी चाहिए।
केंद्र सरकार द्वारा संसद में पारित किए गए तीन कृषि कानूनों के खिलाफ आज देशभर के किसानों ने भारत बंद बुलाया। इसका देशभर में मिला-जुला असर देखने को मिला। बंद को देश के सभी विपक्षी दलों ने अपना समर्थन दिया। इसी बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने किसान नेताओं को शाम सात बजे बैठक के लिए बुलाया है। इसमें सरकार और किसानों के बीच कानून को लेकर चल रही रस्साकशी पर चर्चा की जाएगी। वहीं बंद के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिरोमणि अकाली दल के नेता प्रकाश सिंह बादल को फोन किया और उन्हें जन्मदिन की बधाई दी।





