मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:54 · नई दिल्ली संस्करण

वैश्विक स्तर पर और महक बिखेरेगा कन्नौज का इत्र

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार द्वारा राज्य के विभिन्न जिलों के उत्पादों को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने के लिए शुरू किए गए एक जिला, एक उत्पाद (ओडीओपी) योजना के नये आयाम सामने आने लगे हैं। आजादी के अमृत महोत्सव पर ओडीओपी योजना के तहत इत्र को वैश्विक स्तर पर ब्रांड के रूप में और मजबूत करने के लिए कन्नौज के सात कारोबारियों ने इत्र के विभिन्न नये उत्पादों, अगरबत्ती, सुगंधित त्रि रंगीय टेराजो की पेशकश की है।दरअसल कन्नौज का इत्र देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी अपनी खुशबू के साथ ब्रांड के रूप में जाना जाता है। ऐसे में योगी सरकार की ओडीओपी योजना के तहत इसे वैश्चिक स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने पर बल दिया जा रहा है।ओडीओपी को नया आयामस्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ पर उतारा गया ’मेरी मिट्टी-75’ इत्र कन्नौज की 75 किलोग्राम मिट्टी से जल आसवन तकनीक से विकसित किया गया है, जिसे पहली वर्षा के बाद मिट्टी से जो सोंधी खुशबू निकलती है उससे तैयार किया गया है। इसमें 75 जड़ी बूटियों का इस्तेमाल किया गया है। इन उत्पादों की लांचिंग लोकभवन में एमएसएमई के अपर मुख्य सचिव नवनीत सहगल की मौजूदगी में की गई।अपर मुख्य सचिव ने बताया कि कन्नौज के इत्र कारोबारियों तथा सुरस एवं सुगंध विकास केंद्र के सहयोग से आजादी के अमृत महोत्सव पर अतर गंगा, हिन्द शामामा, वंदे मातरम् मोतिया दिव्य सुगंध, मेरी मिट्टी-75, यूडी-75 बॉडी स्प्रे, तिरंगा इत्र, आजादी-75, ट्राईकलर अगरबत्ती, सेंटेड ट्राई कलर टेराजो को लांच किया गया, जिसे कन्नौज के इत्र कारोबारियों ने योगी सरकार की ओडीओपी योजना के तहत नया आयाम दिया है।ये इत्र हैं खासअतर गंगा : इस इत्र को कन्नौज की पारंपरिक विधि से तैयार किया गया है। इसे कन्नौज में बहने वाली गंगा नदी के दोनों किनारों पर उगने वाले फूलों से पारंपरिक विधि से बनाया गया है। इत्र को बनाने में गुलाब, बेला, मेहंदी, गेंदा के फूलों का इस्तेमाल किया गया है।हिंद शामामा : इस इत्र को देश के विभिन्न राज्यों की जड़ी बूटियों से तैयार किया गया है। इसमें 35 जड़ी बूटियों का इस्तेमाल किया गया है। इसे लगाने के साथ खाया भी जा सकता है। यह व्यक्ति की प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ाता है।वंदे मातरम् मोतिया दिव्य सुगंध : इस इत्र को प्राकृतिक रूप से बेला के फूलों से निर्मित किया गया है। इस इत्र को पूजा और मांगलिक कार्य के लिए विशेष रूप से तैयार किया गया है। इसका प्राचीन वेदों में भी वर्णन मिलता है। इसमें सौ प्रतिशत चम्पा एवं जास्मिन के फूलों के प्राकृतिक सत्व का समावेश है।मेरी मिट्टी-75 : इस इत्र को कन्नौज के विभिन्न स्थानों की 75 किलोग्राम की मिट्टी से तैयार किया गया है। इसे बनाने में जल आसवन विधि का प्रयोग किया गया है। इसे पहली बारिश के बाद मिट्टी से जो सोंधी सुगंध आती है, उसे एकत्र करके बेस आयल की मदद से बनाया गया है। इत्र में औषधि का भी इस्तेमाल किया गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें