मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:55 · नई दिल्ली संस्करण

कांग्रेस विधायक अम्बा प्रसाद की घटिया व ओछी राजनीति जनता बर्दाश्त नहीं करेगी :भाजपा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रांची। भाजपा के झारखंड प्रदेश प्रवक्ता अविनेश कुमार ने कांग्रेस विधायक अम्बा प्रसाद पर कड़ा हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस विधायक ओछी और घटिया राजनीति कर रही हैं।

उन्होंने मंगलवार को कहा कि पतरातु प्रखंड के ग्राम पंचायत पालू के टोकिसुद रेलवे स्टेशन के निकट झारखण्ड सरकार के पेयजल व स्वछत्ता विभाग की ओर से 25000 वर्ग मीटर क्षेत्र में 30,50,7500 की लागत से 4.95 मिलियन लाख लीटर क्षमता वाली विशाल वॉटर फिल्टरेशन प्लांट का निर्माण किया जाना है।

इसका ऑनलाइन उद्घाटन 17 फरवरी 2019 को देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया था। इस उद्घाटन समरोह के साक्षी बने थे तत्कालीन मुख्यमंत्री रघुवर दास व पेयजल मंत्री चंद्रप्रकाश चौधरी, स्थानीय सांसद जयंत सिन्हा, स्थानीय विधायक निर्मला देवी । शिल्लपट्ट पर इनलोगों का नाम था। भूमिपूजन के नाम पर वर्तमान कांग्रेस विधायक अम्बा प्रसाद व उनके समर्थकों ने घटिया व ओछी राजनीति का परिचय देते हुए शिलापट्ट से रघुवर दास, चंद्रप्रकाश चौधरी व जयंत सिन्हा का नाम पत्थर से रगड़ कर मिटा दिया।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के विधायक अंबा प्रसाद व उनके समर्थकों के इस घटिया हरकतों की जितनी निंदा की जाए कम है। कहा कि हेमंत सरकार को इस घटना को लेकर अविलंब कानूनी कारवाई करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि विधायक ने लोकतांत्रिक मर्यादाओं का उल्लंघन किया है जिसे जनता कभी बर्दाश्त नही करेगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें