मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:16 · नई दिल्ली संस्करण

टोहाना में पेयजल समस्या से खफा लोगों ने किया रोड जाम

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
टोहाना में पेयजल समस्या से खफा लोगों ने किया रोड जाम

फतेहाबाद। जिले के टोहाना शहर में दमकौरा रोड पर पानी की समस्या के चलते लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इससे खफा लोगों के सब्र का बांध शुक्रवार को टूट गया और लोगों ने सडक़ पर जाम लगाकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। लोगों ने अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जाम के कारण सडक़ पर यातायात अवरूद्ध हो गया। जाम की सूचना मिलते ही शहर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और लोगों से बातचीत कर समस्या के जल्द समाधान करवाने का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। करीबन एक घंटा लगे जाम के खुलने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। दमकौरा रोड के लोगों ने बताया कि पिछले कई दिनों से उनकी कालोनी में पीने के लिए गंदा पानी आ रहा था लेकिन अब एक पाइप लाइन डालने का कार्य किया जा रही है जिसके चलते अनेक घरों की पाइप तोड़ दी गई है। उन्होंने कहा कि विभाग के अधिकारी कोई सुनवाई नहीं का रहे है जिसके चलते मजबूरन सडक़ पर आना पड़ा है। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि जल्द जल्द से पाइप के टूटे हुए कनेक्शन जोड़े जाए ताकि घरों में पानी पहुंच सके। अशोक जैन व मोहब्बतपाल सिंह ने बताया कि पानी न आने के चलते दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है लेकिन कोई सुनवाई नहीं कर रहा है। इतनी गर्मी में पानी न मिलना भयंकर समस्या बन गई है। बता दें कि शहर के बाजीगर मोहल्ले में भी पीने का गंदा पानी आने के चलते लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कलोनी के रहने वाले पंकज बेदी ने विभाग के अधिकारियों से संज्ञान लेकर तुरंत कार्यवाही की मांग की है ताकि समस्या का स्थाई हल हो सके। पीने का गंदा पानी आने के चलते लोगों में बीमारियों के फैलने का भय बना हुआ है। जन स्वास्थ्य विभाग के जेई विकास कुमार ने बताया कि दमकौरा रोड पर पानी की नई लाइन डालने का कार्य किया जा रहा है जिसके चलते कुछ कनेक्शन टूट गए है, जिन्हें जुड़वा दिया जाएगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें