युवती की हत्या के खिलाफ उग्र लोगों ने मुख्यमंत्री के काफिले पर हमले का किया प्रयास
रांची। कोतवाली थाना क्षेत्र के किशोरगंज चौक के पास सोमवार की शाम लगभग 6:00 बजे के आसपास कुछ लोगों ने सड़़क पर उतर गए और हंगामा करने लगे । यह लोग ओरमांझी थाना क्षेत्र के जंगल में युवती के शव बरामद होने की घटना को लेकर पुलिस और सरकार के खिलाफ जमकर हंगामा बोला । हंगामा इतना जबरदस्त था कि मुख्यमंत्री के काफिले तक उग्र प्रदर्शन जा पहुंची । इस घटना में मुख्यमंत्री के पेट्रोलिंग कर रही एस्कॉर्ट गाड़ी गोंदा ट्रैफिक थाना के इंस्पेक्टर नवल किशोर भीड़ का हिस्सा बन गए और बुरी तरह से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली डीएसपी सदल बल घटनास्थल पर पहुंची और घायल ट्रैफिक इंस्पेक्टर को पास के मेडिसिन में इलाज कराने के बाद उसे मेडिका अस्पताल भेजा दिया। इस बीच में मुख्यमंत्री का काफिला भी पहुंच गयी और लोग उसके काफिले तक जा पहुंचे । लेकिन एस्कॉर्ट कर रही सुरक्षा टीम ने मुख्यमंत्री की गाड़ी का रूट डायवर्ट कर किशोर गंज स्थित मंदिर के बगल वाली गली से बड़ा तालाब, सेवा सदन होते हुए मुख्यमंत्री आवास कांके रोड पहुंची । ज्ञात हो कि तत्कालीन मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी के कार्यकाल के दौरान डोरंडा थाना क्षेत्र के राजेंद्र चौक के पास उग्र भीड़ के द्वारा तत्कालीन डीएसपी रहे यूसी झा की भीड़ द्वारा पत्थर से मारकर उसे घायल कर दिया गया था इलाज के दौरान फिर उसकी मृत्यु हो गई थी।
मुख्यमंत्री के काफिले पर हुए हमले के प्रयास की घटना ने राजनीतिक में हलचल मचा दी। कुछ देर के लिए पूरा किशोरगंज में अफरा-तफरी मच गयी। लोग इधर उधर भागने लगे। हालांकि आधे घंटे तक इस उथल-पुथल को फिर डीआईजी अखिलेश झा, एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा,ट्रैफिक एसपी अजीत पीटर, कोतवाली डीएसपी , कोतवाली थाना प्रभारी , सुखदेव नगर थाना प्रभारी , गोंदा थाना प्रभारी, अरगोड़ा थाना प्रभारी सहित पूरी पुलिस बल किशोरगंज पहुंच गई और सभी आक्रोशित लोगों को खदेड़ कर भगाया गया । इस घटना को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा के महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने सुनियोजित बताया। वही रांची जिला अध्यक्ष मुस्ताक अहमद ने कहा कि लोकतंत्र पर हमला है जिसे बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कांग्रेस प्रवक्ता आलोक कुमार दुबे , किशोर नाथ शाहदेव, राजीव रंजन प्रसाद, राजेश छोटू , कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष राजेश ठाकुर सहित कई सामाजिक संगठनों के लोगों ने भी इस घटना की निंदा की और सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से उग्र प्रदर्शन करने वाले तोड़फोड़ करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है । साथ ही साथ इन सभी लोगों ने ओरमांझी में बरामद युवती के शव को लेकर अफसोस जाहिर करते हुए कहा कि घटना वाले दिन से ही पुलिस पूरी तत्परता के साथ काम कर रही है । पुलिस पर पूरा भरोसा है कि युवती के जो भी कातिल होंगे व जल्द पकड़े जाएंगे।





