विश्व वैदिक सनातन संघ रजिस्टर्ड होने पर लोगों ने बधाई दी
देवघर। विश्व सनातन बैदिक़ संघ नीति आयोग से रजिस्टर्ड हो गया है इसको लेकर संघ ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी किया है।संघ ने गुरुवार को बताया कि विश्व वैदिक सनातन संघ का गठन 23 जुलाई 2020 को देवघर की पावन भूमि में हुआ है । संघ के संस्थापक रौशन मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि पिछले मंगलवार को संघ के रजिस्टर्ड होनें की पूरी परिक्रिया सम्पन्न हो चुकी है।रिटायर्ड आईएएस अधिकारी शशिकांत तिवारी ने विश्व सनातन बैदिक़ संघ को नीति आयोग से रजिस्टर्ड होने पर बधाई दी।
प्रसन्नता जाहिर करते हुए शशशिकांत तिवारी ने कहा कि संघ के युवाओं में काफी एनर्जी है। यह संगठन इतिहास रचने में सामर्थ्य वान है ।हमें सच्चाइयों के मार्ग पर चलकर विजय प्राप्त करना है ।देश में शांति और सद्भावना हो तभी हम संगठन के उद्देश्य को सार्थक कर सकेंगे।वही तिवारी ने संघ के सभी सदस्यों को बधाई देते हुए ईमानदारी और निष्ठावान बनते हुए कार्य करने की बात कही है।





