मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:39 · नई दिल्ली संस्करण

बारिश से जगाधरी अनाज मंडी में भीगा धान, किसान परेशान

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

यमुनानगर। बदलते मौसम में जहां बरसात ने लोगों को गर्मी से राहत दिलाई है तो वही मंडी में खुले में पड़ा धान भीग गया। हालांकि मौसम खराब होता देख खरीद के लिए आए ज्यादातर मंडी में खुले पड़े धान को तरपालों द्वारा पहले से ही ढक दिया गया। बुधवार रात से शुरू हुई बारिश के चलते अनाज मंडियों में खुले में पड़ा धान भीगता रहा।किसान रामपाल और सुरेश ने बताया कि जिस धान की भराई मजदूर कर रहे थे वह भी भीगता रहा। जल्दबाजी में मजदूरों ने बरसात में ही खुले में पड़े धान को शेड के अंदर किया। किसानों ने बताया कि अब तक सरकारी खरीद शुरू नहीं हुई है। 23 सितंबर से धान की खरीद शुरू होनी थी। लेकिन अब खरीद की तारीख को बढ़ाकर एक अक्टूबर कर दिया है। इसका सीधा नुकसान किसानों और आढ़तियों को हो रहा है। धान की फसल पककर तैयार हो चुकी है और किसान अपनी फसल मंडी में लेकर पहुंच रहे हैं। लेकिन सरकारी खरीद शुरू न करने के चलते धान का उठान नहीं हो रहा है।जिस वजह से मंडी में जगह की भी कमी महसूस हो रही है। उन्होंने कहा कि जब तक सरकारी खरीद शुरू नहीं होती तब तक किसान और आढ़ती को मौसम की मार झेलनी पड़ेगी। किसानाें के अनुसार सरकार व प्रशासनिक अमला चुनाव में व्यस्त है। जिस कारण उनकी सुनवाई करने वाला काेई नहीं है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें