मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:49 · नई दिल्ली संस्करण

पटियाला पुलिस ने लूटपाट के मामले में 5 बदमाश गिरफ्तार, हथियार बरामद

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
पटियाला पुलिस ने लूटपाट के मामले में 5 बदमाश गिरफ्तार, हथियार बरामद

चंडीगढ़। पटियाला पुलिस ने लूट और छीनाझपटी की वारदातों को अंजाम देने वाले एक 5 सदस्यीय गैंग को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने गैंग के कब्जे से 2 पिस्तौल, 2 कारतूस, एक कृपाण और एक कुदाल के हैंडल का डंडा भी बरामद किया है।

उप पुलिस कप्तान सिटी-1 पटियाला संजीव सिंगला (पीपीएस) ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया कि डीजीपी गौरव यादव (आईपीएस), वरिष्ठ पुलिस कप्तान पटियाला वरुण शर्मा (आईपीएस) और कप्तान पुलिस सिटी पलविंदर सिंह चीमा (पीपीएस) के दिशा-निर्देशों के तहत समाज विरोधी तत्वों के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम के दौरान यह कार्रवाई की गई।

उन्होंने बताया कि इंस्पेक्टर जसप्रीत सिंह काहलों, थाना कोतवाली पटियाला के मुख्य अधिकारी और एएसआई रणजीत सिंह, थाना डिवीजन नंबर 2 पटियाला की टीम को उस समय बड़ी सफलता मिली जब उन्होंने लूटपाट करने वाले गिरोह के 5 सदस्यों को हथियारों सहित गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के मुताबिक 21 मई को एएसआई मशहूर सिंह पुलिस पार्टी के साथ गश्त और संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश के सिलसिले में बिन्नी गैस एजेंसी टी-प्वाइंट, संजय कॉलोनी पटियाला के पास मौजूद थे।

इस दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि सुखचैन सिंह उर्फ सुख्खी, बलजिंदर सिंह उर्फ सन्नी, भूपिंदर सिंह उर्फ राजू, जसप्रीत सिंह उर्फ बिल्ला और जगरूप सिंह उर्फ बिल्ला घातक हथियारों से लैस होकर एनआईएस पटियाला के पुराने सरकारी खंडहर क्वार्टरों के पास, शीश महल-डकाला रोड पटियाला में सिल्वर रंग की कार में बैठकर डकैती की योजना बना रहे हैं।

सूचना के आधार पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मौके पर छापेमारी की और पांचों आरोपियों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया। इस संबंध में थाना कोतवाली पटियाला में मामला दर्ज किया गया है।

जांच के दौरान यह भी सामने आया है कि गैंग के सभी सदस्य आपस में दोस्त हैं और उन्होंने सहज इन्क्लेव के पास डियर पार्क, डकाला रोड पटियाला में किराए पर एक कोठी भी ली हुई थी, जहां वे एक साथ रहते थे।

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने कबूल किया कि वे हरियाणा की तरफ जाकर राहगीरों को हथियारों के बल पर डराकर लूटपाट और छीनाझपटी की वारदात को अंजाम देते थे और कई घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं।

पुलिस ने बताया कि 22 मई को आरोपियों को माननीय अदालत में पेश कर 3 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है। अब उनसे गहन पूछताछ की जा रही है ताकि अन्य वारदातों के बारे में भी जानकारी हासिल की जा सके।

पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपियों में जसप्रीत सिंह उर्फ बिल्ला, भूपिंदर सिंह उर्फ राजू, बलजिंदर सिंह उर्फ सन्नी, जगरूप सिंह उर्फ बिल्ला और सुखचैन सिंह उर्फ सुख्खी शामिल हैं। पुलिस के अनुसार आरोपियों से बरामद हथियारों और उनके पिछले आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें