मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:32 · नई दिल्ली संस्करण

अभिभावक बच्चों को करें साइबर क्राइम से बचने के प्रति जागरूक : आस्था मोदी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

फतेहाबाद,। पुलिस अधीक्षक आस्था मोदी ने अभिभावकों को सलाह दी है कि

वे अपने बच्चों को साइबर क्राइम के प्रति जागरूक करे। हम सब यह सुनिश्चित

करना चाहते हैं कि हमारा बच्चा साईबर अपराध का शिकार न बने। इसके लिए हमें

बच्चों की निगरानी करनी पड़ेगी। निगरानी की कमी खतरनाक साबित हो सकती है।

एसपी

ने सोमवार को जारी जानकारी में कहा कि अक्सर बच्चों को माता-पिता के

उपकरणों के साथ-साथ संवेदनशील व्यक्तिगत वित्तीय डेटा तक माता-पिता की

निगरानी के बिना एक्सेस करते देखते हैं । बच्चों की माता-पिता के फोन तक

पहुंच खतरनाक हो सकती है, क्योंकि बच्चे इंटरनेट पर हिंसक या आपत्तिजनक

सामग्री के संपर्क में आ सकते हैं। कुछ ऐसे भी ऑनलाइन गेम है जो बच्चों को

आत्महत्या तक के लिए प्रोत्साहित करते हैं। बच्चे ऑनलाइन गेम के दिखाए जाने

वाले दृश्य व संचार आधारित मीडिया द्वारा दिखाई जाने वाली हर चीज सीखते

है, जबकि ये ऑनलाइन गेम उम्र प्रतिबंधों के साथ आते है परंतु देखने की बात

यह है कि इनकी निगरानी कौन करता है।

एसपी ने बताया कि माता-पिता

के पास अक्सर अपने बच्चों की निगरानी के लिए समय नहीं होता है। माता-पिता

की निगरानी से बचने में बच्चे खुद भी होशियार हो गए हैं। फिर भी अपने

बच्चों को सुरक्षित रखने के लिए कोशिश करे। जब आपका बच्चा आपका फोन लेने के

लिए अडिग हो तो उसे वह देखने के लिए कहे जो वह देखना चाहता है लेकिन उस पर

नजर बनाए रखे। आप उसे अपना दोस्त बनाएं ताकि आप उसका मार्गदर्शन कर सकें

और उसे अपराधियों से बचा सकें।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें