मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:45 · नई दिल्ली संस्करण

बेटा-बेटी की संपत्ति में माता-पिता का भी हो अधिकारः युवा संसद

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

गोपेश्वर। चमोली जिला मुख्यालय गोपेश्वर के महाविद्यालय में शुक्रवार को युवा संसद का आयोजन किया गया। युवा संसद में सांसदों ने बढ़ते एकल परिवारों के कारण अकेले पड़ते माता-पिता की समस्याओं को उजागर किया एवं बेटा-बेटी की संपत्ति में माता पिता को भी अधिकार दिलाने की मांग की।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि अभिभावक संघ की कोषाध्यक्ष एवम पूर्व जिला पंचायत सदस्य उषा रावत एवं प्राचार्य प्रो. केएस नेगी की ओर से किया गया।कार्यक्रम में छात्रों ने संसद की कार्यवाही संचालन का प्रदर्शन किया। युवा संसद के माध्यम से बेहतर संवाद, सहिष्णुता, नेतृत्व और निर्णय में सहभागिता को प्रोत्साहित करने का आहवान किया गया।युवा संसद में शपथ, राष्ट्रपति के अभिभाषण और शोक प्रस्ताव की जरूरी औपचारिकताओं को प्रदर्शित किया गया। तत्पश्चात प्रश्न काल में पक्ष और प्रतिपक्ष में शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और रेल पर गरमागरम बहस हुई। सांसदों के प्रश्नों का गरिमा पूर्ण ढंग से संबंधित मंत्रियों की ओर से उत्तर दिया गया। युवा संसद में काम रोको, अविश्वास, ध्यानाकर्षण प्रस्ताव और संसदीय कार्यमंत्री के वक्तव्य को रखा गया।युवा संसद में एक गैर सरकारी विधेयक प्रस्तुत किया गया। यह वृद्ध माता-पिता को संतानों की संपत्ति में 30 फीसदी पर अधिकार देने की गारंटी करता है। सत्तापक्ष और प्रतिपक्ष की ओर से इस प्रकार के विधेयक पर सहमति जताई गई। और विधेयक अग्रिम कार्यवाही के लिए भेजा गया।इस कार्यक्रम में लोकसभा अध्यक्ष प्रियंका, प्रधानमंत्री विपिन और नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी भूमिका की ओर से निभाई गई। कार्यक्रम संयोजक डा. जेएस नेगी ने समस्त आगंतुकों का धन्यवाद किया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें