मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:22 · नई दिल्ली संस्करण

फतेहाबाद : सरकार के खिलाफ सडक़ों पर उतरे सैंकड़ों सफाई और फायर कर्मी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
फतेहाबाद : सरकार के खिलाफ सडक़ों पर उतरे सैंकड़ों सफाई और फायर कर्मी

फतेहाबाद,। नगरपालिका कर्मचारी संघ के आह्वान पर नगरपरिषद फतेहाबाद के कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। अपनी मांगों को लेकर और सरकार की वायदाखिलाफी के विरोध में कर्मचारियों ने गुरुवार को न केवल काम बंद रखा, बल्कि शहर भर में जोरदार प्रदर्शन कर अपनी शक्ति का प्रदर्शन भी किया। प्रदर्शन की अध्यक्षता इकाई प्रधान नरेश राणा ने की व संचालन सचिव ओमप्रकाश लोट ने किया।

गुरुवार सुबह की शुरुआत कर्मचारियों के तीखे तेवरों के साथ हुई। सभी कर्मचारी सुबह कार्यालय पहुंचे, हाजिरी लगवाई, लेकिन उसके तुरंत बाद 3 घंटे के लिए काम बंद कर दिया। अपने-अपने दफ्तरों के बाहर एकत्रित होकर कर्मचारियों ने हरियाणा सरकार की हठधर्मिता के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान नगरपरिषद अधिकारी को आंदोलन का नोटिस भी सौंपा गया। नगरपरिषद कर्मचारियों ने पिछले एक सप्ताह से हड़ताल पर चल रहे फायर ब्रिगेड कर्मचारियों को अपना पूर्ण समर्थन दिया। सैंकड़ों की संख्या में एकत्रित हुए सफाई और दफ्तर कर्मियों ने शहर की मुख्य सडक़ों पर रोष प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि सरकार उनकी जायज मांगों को अनसुना कर रही है, जिसे अब और बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

संघ के जिला प्रधान व राज्य सचिव प्रैस सचिव विजय ढाका व इकाई प्रधान नरेश राणा ने कहा कि सरकार लगातार कर्मचारियों के साथ वादाखिलाफी कर रही है। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि 11 अप्रैल की राज्य कन्वेंशन में जो निर्णय लिए गए हैं, अब हम उन्हीं के अनुसार आर-पार की लड़ाई लड़ेंगे। कर्मचारी नेताओं ने स्पष्ट किया कि यदि 1 मई तक सरकार ने सकारात्मक कदम नहीं उठाए, तो 2 मई को राज्य कमेटी की बैठक बुलाई जाएगी। इस बैठक में हड़ताल को अनिश्चितकाल के लिए आगे बढ़ाने जैसा बड़ा फैसला लिया जा सकता है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें