स्ट्रोक का ईलाज पारस एचईसी अस्पताल में हैः डा माया
रांची। वर्ल्ड स्ट्रोक डे के मौके पर पारस एचईसी अस्पताल की डॉक्टर माया ने बताया कि ब्लड प्रेशर ,कॉलेस्ट्रॉल, डायबिटीज को नियंत्रित रखकर तथा शराब और धूम्रपान के सेवन से परहेज कर स्ट्रोक से बचा जा सकता है । इसके साथ ही अपनी जीवनशैली में व्यायाम को शामिल करके इस बीमारी से दूर रहा जा सकता है । डा. माया ने कहा कि बीपी के मरीज हर 2 माह में अपना बीपी चेक करा कर दवाएं नियमित रूप से लेते रहें । वही डायबिटीज के रोगी भी अपने शुगर लेवल की जांच नियमित रूप से करा कर नियंत्रित रखें ।उन्होंने कहा कि मुंह टेढ़ा होना , बांंह-हाथ में कमजोरी आना तथा आवाज लड़खड़ा ना यह स्ट्रोक के लक्षण माने गए हैं । इसके अलावा सिर दर्द ,उल्टी , देखने में दिक्कत आदि भी इसके लक्षण हैं । उन्होंने कहा कि अगर शरीर में कमजोरी लगे शरीर के विभिन्न अंगों में भी कमजोरी लगे तो तुरंत अपने डॉक्टर से संपर्क करें । उन्होंने कहा कि पारस अस्पताल में स्ट्रोक के इलाज की संपूर्ण व्यवस्था की गई है।





