मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 6:35 · नई दिल्ली संस्करण

सड़क जाम छुड़ाने का प्रयास कर रहे पैंथर पुलिस पर लगा दादागिरी का आरोप

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

रामगढ़ । जिले का गोला प्रखंड एक बार फिर पुलिस की दादागिरी के लिए चर्चा में है। हालांकि गोला पुलिस राष्ट्रीय राजमार्ग-23 पर रजरप्पा चौक पर लगे जाम को हटाने का प्रयास कर रही थी। लेकिन पूरा घटनाक्रम राजनीतिक रंग ले चुका था। एक तरफ पूर्व सरपंच पूजा देवी ने कहा कि पैंथर के जवानों ने जूता दुकान में घुसकर उनके बेटे और देवर की जमकर धुनाई की। लेकिन गोला थाना प्रभारी बैजनाथ ओझा के अनुसार पैंथर जवान उस बाइक को हटाने का प्रयास कर रहे थे, जिसकी वजह से सड़क जाम हो गया था।

जूता दुकानदार की मां पूर्व सरपंच पूजा देवी ने गोला थाने में आवेदन देकर पैंथर टीम के जवानों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। पूजा देवी ने गोला थाना प्रभारी को बताया कि सोमवार को पैंथर टीम के 2 जवान उनके जूता दुकान में पहुंचे वहां उन लोगों ने प्रमोद यादव के नाम पर जूता देने की मांग की। जब दुकान पर बैठे पूजा देवी के बेटे राजवीर कुमार गुप्ता और देवर संजय कुमार गुप्ता ने पैसे की मांग की, तो पैंथर टीम के जवानों ने वर्दी का धौंस दिखाना शुरू कर दिया। जब दुकानदारों ने विरोध किया तो दोनों जवान आपे से बाहर हो गए और संजय और राजवीर की पिटाई कर दी। यहां तक कि उन्हें दुकान से घसीट कर बाहर निकाला और सरेआम उनकी पिटाई की। इस दौरान ₹13400 भी छीन लिए। जवानों ने यहां तक कहा कि अगर गोला में दुकान चलाना है तो उन्हें ₹10000 प्रतिमाह रंगदारी देना होगा।

गोला थाना प्रभारी ने बताया कि पूर्व सरपंच के द्वारा लगाया गया आरोप पूरी तरीके से बेबुनियाद है। एनएच-23 पर एक बाइक की वजह से काफी जाम लग गया था। पैंथर के जवान जब उस बाइक वाले की तलाश कर रहे थे, तो कोई भी बाइक के पास नहीं पहुंचा। जब उस बाइक की हवा निकाली जाने लगी, तब जूता दुकानदार बाहर निकल कर धौंस दिखाने लगा। इसी बात को लेकर दोनों के बीच बहस हुई और इसे राजनीतिक रंग दे दिया गया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें