मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:58 · नई दिल्ली संस्करण

पानीपत: नहर में नहाने गया किशोर पानी के तेज बहाव में डूबा

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
पानीपत: नहर में नहाने गया किशोर पानी के तेज बहाव में डूबा

पानीपत: पानीपत के गांव सिठाना नहर में नहाने के दौरान एक नाबालिग गहरे पानी में डूब गया। वह अपने दोस्तों के साथ नहर पर नहाने गया था, जहां अचानक संतुलन बिगड़ने से वह पानी के तेज बहाव की चपेट में आ गया। उसके दोस्त ने उसे बचाने का प्रयास भी किया, लेकिन वह उसे बचाने में असफल रहा और देखते ही देखते पानी की लहरों में लापता हो गया।सूचना मिलते ही परिजन और पुलिस मौके पर पहुंचे। स्थानीय गोताखोरों की मदद से नहर में लापता युवक की गहनता से तलाश की जा रही है।थाना सदर पुलिस को दी गई शिकायत में गांव रजापुर निवासी अशोक कुमार ने बताया कि उनके परिवार में तीन बेटे और एक बेटी हैं। उनका सबसे बड़ा बेटा रोहित अपने गांव के ही दो दोस्तों अंकित और हिमांशु के साथ साेमवार सुबह सिठाना नहर पर नहाने के लिए गया था। नहर पर पहुंचने के बाद रोहित और उसका दोस्त हिमांशु पानी के भीतर नहाने के लिए उतरे। इसी दौरान अचानक पानी का बहाव तेज होने और गहराई ज्यादा होने के कारण रोहित का संतुलन बिगड़ गया और वह डूबने लगा। बहाव इतना तेज था कि रोहित हिमांशु के सामने ही गहरे पानी के अंदर चला गया और फिर दोबारा ऊपर दिखाई नहीं दिया।साथी युवक को डूबता देख अंकित और हिमांशु के होश उड़ गए और उन्होंने तुरंत फोन करके घटना की जानकारी रोहित के परिजनों को दी। हादसे के वक्त पीड़ित पिता अशोक कुमार किसी काम से सोनीपत गए हुए थे। बेटे के डूबने की खबर मिलते ही वे बदहवास हालत में सीधे सोनीपत से सिठाना नहर पर पहुंचे। परिजनों ने ग्रामीणों और स्थानीय गोताखोरों की मदद से नदी के किनारों के सहारे-सहारे काफी दूर तक रोहित की तलाश की, लेकिन उसका कहीं कोई सुराग नहीं लग सका।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें