मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:40 · नई दिल्ली संस्करण

पानीपत: हैंडलूम फैक्ट्री में लगी भीषण आग

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
पानीपत: हैंडलूम फैक्ट्री में लगी भीषण आग

पानीपत। पानीपत के सेक्टर 29 स्थित हैंडलूम फैक्ट्री में सोमवार तड़के भीषण आग लग गई। उद्याेग परिसर रविवार रात से बंद था। सोमवार की अलसुबह चौकीदार ने आग लगने की सूचना मालिक को दी, साथ ही दमकल को भी सूचित किया गया।

सूचना मिलने पर दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची। 10 गाड़ियों ने आग बुझाने के लिए कई चक्कर लगाए लेकिन आग भीषण होने के चलते उस पर काबू पाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। इस फैक्ट्री में दरी एवं बाथ मैट बनाए जाते थे।

जानकारी के मुताबिक सेक्टर 29 में उद्यमी रमेश वर्मा की एमआरआर प्राइवेट लिमिटेड नाम से फैक्ट्री है। जिसमें दरियां, बाथ मैट बनाए जाते हैं। रविवार सुबह की शिफ्ट के बाद 8 बजे से फैक्ट्री बंद है। सोमवार अचानक सुबह 4 बजे फैक्ट्री के चौकीदार ने फैक्ट्री मालिक को फोन कर आग लगने की सूचना दी। सूचना पर रमेश वर्मा फैक्ट्री पहुंचे। फायर ब्रिगेड की 10 गाड़ियां पहले ही मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने का प्रयास कर रही थी। आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। इस आगजनी से फैक्ट्री में करोड़ों रुपए का नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है ।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें