मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:15 · नई दिल्ली संस्करण

पानीपत: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में सौतेली मां और बेटा गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन
पानीपत: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में सौतेली मां और बेटा गिरफ्तार

पानीपत। पानीपत के तहसील कैंप में रहने वाले एक व्यक्ति ने बच्चों की परवरिश के लिए जिस पड़ोसन से दूसरी शादी की थी, उसी सौतेली मां ने अपने 18 वर्षीय बेटे के साथ मिलकर 12 साल की नाबालिग बच्ची की जिंदगी तबाह कर दी। आरोप है कि सौतेले भाई ने ही मासूम बच्ची को अपनी हवस का शिकार बनाया, जबकि इस घिनौने अपराध में उसकी सौतेली मां ने साजिश के तहत मुख्य भूमिका निभाई।

हरियाणा महिला आयोग की अध्यक्ष ने इस मामले में पानीपत पुलिस से रिपोर्ट तलब कर ली है। बेटी के साथ हुई घिनौनी वारदात का पता चलने के बाद पिता ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी मां-बेटे के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज कर लिया।

दूसरी ओर जैसे ही केस दर्ज होने का पता दोनों आरोपियों को लगा तो वे घर से फरार हो गए। पुलिस दोनों आरोपी मां-बेटे की तलाश में जुट गई है। तहसील कैंप क्षेत्र की एक कॉलोनी निवासी पीड़ित पिता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी पहली शादी साल 2006-07 के आसपास हुई थी। उनके तीन बच्चे हुए।

सबसे बड़ा बेटा जो अब 14 साल का,मंझला बेटा 13 साल का और सबसे छोटी बेटी 12 साल की है। आपसी अनबन के कारण करीब 10 साल पहले पहली पत्नी से तलाक हो गया। साल 2019 में पड़ोस में रहने वाली एक तलाकशुदा महिला से कोर्ट मैरिज कर ली थी। व्यक्ति ने बताया कि उसकी दूसरी पत्नी पहली शादी से हुआ 14 साल का बेटा राजू भी साथ लाई थी। दूसरी पत्नी से एक बेटी भी हुई, जो अब छह साल की है।

12 साल की उसकी मासूम बेटी भी हर साल राजू को राखी बांधती थी। तीन दिन पहले जब वह टूर से लौटा, तो 12 साल की बिलखती बेटी की बात सुनकर उसके होश उड़ गए। बच्ची ने खुलासा किया कि सौतेली मां उसे बात-बात पर डंडों से पीटती है, घर का काम करवाती है। स्कूल भी नहीं जाने देती।

नग्न करके सौतेले भाई राजू के साथ कमरे में बंद कर देती थी। राजू उससे दुष्कर्म करता था। विरोध करने पर सौतेली मां बच्ची को जान से मारने की धमकी देती थी। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पीड़ित पिता की शिकायत पर सौतेली मां और उसके 18 वर्षीय बेटे राजू के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और दुष्कर्म की संगीन धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

उधर, जैसे ही आरोपी महिला को भनक लगी कि पुलिस में शिकायत दर्ज हो चुकी तो वह तुरंत अपने आरोपी बेटे राजू और अपनी छह साल की बेटी को साथ लेकर फरार हो गई है। अब पुलिस दोनों की तलाश में जगह जगह छापेमारी कर रही है। इस बीच महिला आयोग की अध्यक्ष उषा प्रियदर्शी ने एक वीडियो जारी करके घटना की निंदा करते हुए पानीपत पुलिस से मामले में रिपोर्ट तलब की है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें