मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:39 · नई दिल्ली संस्करण

पानीपत-रोहतक हाइवे पर सड़क हादसे में श्रमिक की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
पानीपत-रोहतक हाइवे पर सड़क हादसे में श्रमिक की मौत

पानीपत। पानीपत-रोहतक हाइवे पर इसराना के पास गुरुवार काे सड़क हादसे में श्रमिक की मौत हो गई। मामले की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल श्रमिक को तुरंत एनसी मेडिकल कॉलेज में पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं पुलिस ने परिजनों को मामले की सूचना दी और फरार ट्रक ड्राइवर की तलाश शुरू कर दी है।जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान सत्येंद्र के रूप में हुई है। वह अपने दोस्त सिकंदर के साथ बाइक से 4 दिसंबर की रात ड्यूटी पूरी करने के बाद इसराना स्थित अपने कमरे की ओर लौट रहे थे। जैसे ही इसराना फाटक के पास बनी कॉलोनी के सामने पहुंचे, तो तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर पीछे बैठा सत्येंद्र सड़क पर गिर गया और ट्रक उसे कुचलते हुए निकल गया। सत्येंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं ट्रक ड्राइवर ने कुछ दूरी पर जाकर ट्रक रोका और मौके से फरार हो गया। हादसे के बाद सत्येंद्र को तुरंत एनसी मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने के बाद थाना इसराना पुलिस ने मौके पर पहुंच कर हादसे की जांच शुरू कर दी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें