मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:10 · नई दिल्ली संस्करण

पानीपत में एसी बस का स्टेयरिंग फेल,बाल-बाल बचे यात्री

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
पानीपत में एसी बस का स्टेयरिंग फेल,बाल-बाल बचे यात्री

पानीपत। पानीपत में हरियाणा रोडवेज की वातानुकूलित बस का स्टेयरिंग अचानक से फेल होने से बस डिवाइडर पर चढ़ गई, जिससे बस में बैठी 36 सवारियों की सांसे गले में अटक गई। गनीमत यह रही कि सभी यात्री सीट पर बैठे होने के कारण किसी को कोई चोट नहीं आई। पुलिस के अनुसार रोडवेज के रोहतक डिपो की एक वातानुकूलित बस 36 सवारियां लेकर शनिवार अल सुबह चंडीगढ़ के लिए चली थी।बस फ्लाई ओवर पार करने के बाद टोल पर पहुंचने ही वाली थी कि अचानक स्टेयरिंग फेल हो गया। बस के ड्राइवर सुरेंद्र ने बताया कि स्टेयरिंग में समस्या महसूस होते ही उन्होंने तुरंत ब्रेक लगाकर बस को नियंत्रित करने की कोशिश की। ब्रेक लगाने तक बस आगे बढ़ते हुए हाईवे के किनारे बने फुटपाथ पर चढ़ गई, घटना की सूचना मिलते ही बाबरपुर पुलिस मौके पर पहुंची।पुलिस ने यात्रियों को सुरक्षित पानीपत डिपो की दूसरी बस के माध्यम से चंडीगढ़ के लिए रवाना किया। पुलिस कर्मी रोहतास ने बताया कि बस चालक की सूझबूझ और सावधानी के चलते बड़ा हादसा टल गया। यदि ड्राइवर समय रहते ब्रेक न लगाता, तो बस हाईवे पर तेज रफ्तार वाहनों के बीच अनियंत्रित होकर गंभीर दुर्घटना का कारण बन सकती थी। बस में बैठे यात्रियों ने पुलिस को बताया कि उन्हें जोर का झटका तो लगा मगर सभी यात्री सीट पर बैठे होने के कारण चोट लगने से बच गए। ड्राइवर सुरेंद्र ने बताया कि यदि बीच की गैलरी में यात्री खड़े होते तो चोट लगने की संभावना अधिक थी। पुलिस ने बस को किनारे खड़ा करवा दिया है और तकनीकी खराबी की जांच के लिए परिवहन विभाग को सूचित कर दिया गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें