मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:14 · नई दिल्ली संस्करण

पानीपत: रेलगाड़ी की चपेट में आने से युवक की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
पानीपत: रेलगाड़ी की चपेट में आने से युवक की मौत

पानीपत। पानीपत में बाबरपुर के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई । मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के कन्नौज निवासी राजीव के रूप में हुई। जीआरपी सब इंस्पेक्टर बलवान सिंह ने बताया कि शनिवार की सुबह बाबरपुर मंडी के पास ट्रेन से कटकर युवक की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि युवक स्टेशन पर वेंडर का कार्य करता था। परिजनों ने पहुंचकर राजीव की पहचान की। इसके बाद जीआरपी ने शव का पोस्टमार्टम करवाया।उन्होंने बताया कि युवक काले रंग की पैंट और आसमानी रंग की शर्ट पहने हुए था। राजीव के परिजनों ने उन्हें बताया कि वह यहीं पर रहकर परिवार का पालन पोषण करता था। परिजन ने शव को देखकर उसकी पहचान की। उसके हाथ पर भी राजीव नाम लिखा था।परिजन ने हत्या होने की आशंका जताई है। जीआरपी थाना प्रभारी ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करा कर शव परिजनों को सौंप दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के कारण का पता चल सकेगा। जीआरपी थाना प्रभारी चंदन सिंह ने बताया कि पानीपत जंक्शन के आसपास हाल के दिनों में ट्रेन की चपेट में आने की घटनाएं बढ़ी हैं। ऐसे में अब जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम रेलवे लाइन के किनारे रात के समय गश्त करेगी, ताकि हादसों में कमी लाई जा सके। उन्होंने कहा कि लगभग रोजाना कोई न कोई व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आ रहा है,

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें