मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:20 · नई दिल्ली संस्करण

पानीपत में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
पानीपत में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

पानीपत। इसराना के बहुपुर गांव में शुक्रवार को अजय नामक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची थाना इसराना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पानीपत के सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया और परिजनों को सौंप दिया।मृतक के जीजा संदीप ने पुलिस को बताया कि मृतक अजय सोनीपत के मेहंदीपुर गांव का रहने वाला था। वर्तमान में अजय अपनी मां और पत्नी के साथ इसराना के बहुपुर गांव में किराए के मकान में रह रहा था और गांव के पास ही एक कंपनी में काम करता था।गुरुवार की रात को अजय शराब पीकर अपने घर पहुंचा और अपनी मां और पत्नी से बताया कि उसे आज कंपनी से वेतन मिला था, किसी ने उसकी जेब से वेतन के रुपयों के साथ मोबाइल भी चोरी कर लिया। जिसके कारण वह काफी परेशान लग रहा था। संदीप ने बताया कि शुक्रवार को उसे सूचना मिली की आपके साले ने फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया है। उसके बाद मामले की सूचना पुलिस को भी दी गई।मामले की सूचना पाकर मौके पर पहुंची इसराना थाना पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमॉर्टम के लिए पानीपत के सिविल अस्पताल में भिजवाया और शुक्रवार को शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें