मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:58 · नई दिल्ली संस्करण

पानीपत में चुलकाना धाम से लौट रही महिला से ठगी, तीन शातिरों ने लूटे आभूषण

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
पानीपत में चुलकाना धाम से लौट रही महिला से ठगी, तीन शातिरों ने लूटे आभूषण

पानीपत। पानीपत में चुलकाना धाम से दर्शन कर वापस अपने घर लौट रही 53 वर्षीय महिला से ठगों ने आभूषण ठग लिए। तीन शातिर ठगों ने रास्ता पूछने के बहाने महिला को रोका। इसके बाद बातों ही बातों में उसके आभूषण उतरवा लिए और लेकर फरार हो गए।

कुछ देर बाद महिला को अपने साथ हुई ठगी का पता लगा। जिसके बाद उसने पुलिस से मामले की शिकायत की । पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर आरोपिताें की तलाश शुरू कर दी है।

पानीपत कुटानी रोड स्थित अशोक विहार कॉलोनी की रहने वाली बबली ने बताया कि वह बुधवार को चुलकाना धाम दर्शन करने दोपहर बाद पहुंची थी। इसके बाद वह समालखा के लिए ई-रिक्शा में सवार हुई। वह यहां रेलवे स्टेशन के पास उतर गई। जहां उसे दो लड़के व एक महिला मिली। जिन्होंने उससे पानीपत का रास्ता पूछा। बातों ही बातों में वे उसके साथ गुड़मंडी तक पहुंच गए। जहां उन्होंने उसे किसी बात का लालच देकर उससे अंगूठी, चेन व कानों की बालियां निकवा लीं और एक रुमाल में बांध कर महिला को थमा दी। इसके बाद वे वहां से फरार हो गए। महिला ने बताया कि पहले तो आरोपित बस स्टैंड का रास्ता दिखाने के लिए उसे पैदल साथ लेकर चल दिए। फिर कुछ दूरी पर चलने के बाद ई-रिक्शा में बैठा कर पुराने बस स्टैंड पर ले गए। वहां से अचानक गायब हो गए। जब उसने रुमाल खोलकर देखा तो उसमें आभूषण की जगह कंकड़ मिले। तब महिला को अपने साथ ठगी का एहसास हुआ। पुलिस ने महिला की शिकायत पर गुरुवार को ठगी का मामला दर्ज कर तीनों आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है ।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें