मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:14 · नई दिल्ली संस्करण

पानीपत की धागा फैक्ट्री में लगी आग करोड़ों का नुकसान

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
पानीपत की धागा फैक्ट्री में लगी आग करोड़ों का नुकसान

पानीपत। पानीपत के गांव पसीना औद्योगिक क्षेत्र में स्थित ओम बालाजी टेक्सटाइल (धागा) फैक्ट्री में रविवार को रात अचानक भीषण आग लग गई। फैक्ट्री में देखते ही देखते आग की लपटों ने पूरी फैक्ट्री को अपनी चपेट में ले लिया। आग से फैक्ट्री में रखा तैयार व कच्चा माल, तथा रेजिंग मशीनें इलेक्ट्रिक पैनल सहित बिल्डिंग अन्य सामान जलकर पूरी तरह से जलकर खाक हो गया।गनीमत ये रही कि आग के समय फैक्ट्री बंद थी जिस कारण कोई जनहानि नहीं हुई। आग की सूचना गेटमैन ने तुरंत फायर ब्रिगेड व फैक्ट्री मालिक को दी। फायर ब्रिगेड की गाड़िया तुरंत मौके पर पहुंची और आग को काबू करने में जुट गई।जिला अग्निशमन अधिकारी गुरमेल सिंह ने बताया कि रविवार देर रात को आग लगी थी। सूचना मिलते ही तुरंत फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों को भेजा गया। जिसके बाद आठ और गाड़ियां आग पर काबू पाने के लिए मौके पर भेजी गईं। आग इतनी तेजी से फैली थी कि जब तक फायर ब्रिगेड की गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंचीं, तब तक फैक्ट्री का अधिकांश सामान जल चुका था।फायर ब्रिगेड की टीम ने कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद सोमवार की सुबह तक आग पर काबू पाया । उन्होंने बताया कि फैक्ट्री में धागे और कपड़े बड़ी मात्रा मौजूद होने के कारण आग बुझाने में काफी समय लगा। गुरुमेल सिंह ने बताया कि बालाजी फैक्ट्री में आग लगने के समय कोई कर्मचारी व श्रमिक मौजूद नहीं था। रात होने की वजह से सभी छुट्टी पर घर चले गए थे। जिस कारण किसी भी तरह की कोई जनहानि नहीं हुई।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें