मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:41 · नई दिल्ली संस्करण

सरकार की नई स्थानांतरण नीति के विरोध में धरने पर बैठे बिजलीकर्मी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
सरकार की नई स्थानांतरण नीति के विरोध में धरने पर बैठे बिजलीकर्मी

पानीपत। पानीपत में हरियाणा सरकार की नई स्थानांतरण नीति के विरोध में शुक्रवार को कर्मचारी यूनियन के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। जिसमें निगम एसीएस और हरियाणा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई। सब यूनिट पर दिए गए धरने की अध्यक्षता सब यूनिट प्रधान राकेश सिंहमार ने की, इस अवसर पर सब डिवीजन इसराना के प्रधान तेजवीर कालिया ने कहा कि हरियाणा बिजली बोर्ड कर्मचारी यूनियन सरकार की नई नीति का पुरजोर विरोध करती है। उन्होंने मांग की कि सरकार इस नीति को तुरंत वापस ले। कालिया ने बताया कि इस पॉलिसी से टेक्निकल कर्मचारियों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। किसी भी यूनिट में नए टेक्निकल कर्मचारी के जाने पर उसे लाइनों की पूरी जानकारी नहीं होगी, जिससे वहां दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाएगा।उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार इस नीति को वापस नहीं लेती है, तो एचएसईबी यूनियन हरियाणा में अपना धरना प्रदर्शन में और तेजी लाने का काम करेगी और सरकार को नीति वापस लेने पर मजबूर कर देगी। यूनिट अध्यक्ष धर्मपाल खराब ने भी निगम मैनेजमेंट, एसीएस पावर और हरियाणा सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों की आलोचना की। उन्होंने कहा कि हरियाणा के कर्मचारी संघ द्वारा इन नीतियों का कड़ा विरोध किया जा रहा है। इस मौके पर रमेश फोरमैन, प्रदीप कुंडूूू, सुरेंद्र जागलान, असगर सहित एचएसईबी वर्कर यूनियन के अन्य कर्मचारी भी मौजूद रहे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें