मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:16 · नई दिल्ली संस्करण

पानीपत के नौल्था गांव का मुख्य बाजार में जलभराव, नाले पर अतिक्रमण से जल निकासी बाधित

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
पानीपत के नौल्था गांव का मुख्य बाजार में जलभराव, नाले पर अतिक्रमण से जल निकासी बाधित

पानीपत। हरियाणा के पानीपत जिले के गांव नौल्था का मुख्य बाजार में जलभराव हो गया। जल निकासी की अपर्याप्त व्यवस्था के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई, जिससे ग्रामीणों और स्कूली बच्चों को आवागमन में भारी परेशानी हो रही है।ग्रामीण सावन जागलान, पवन सिंह और चंदर सिंह जागलान ने बताया कि बाजार में अंग्रेजों के जमाने का एक बड़ा नाला था। इस नाले पर ग्रामीणों ने मकान बना लिए हैं, जिससे इसकी सफाई में बाधा आने लगी। पहले यह नाला आसानी से साफ हो जाता था। ग्राम पंचायत ने समस्या के समाधान के लिए पुराने नाले के ऊपर और मकानों के सामने से एक नया नाला बनाया, जिसमें पत्थर के पाइप डाले गए। हालांकि, ये पाइप छोटे होने के कारण पानी की निकासी ठीक से नहीं हो पा रही है और ये आसानी से साफ भी नहीं होते हैं।सरपंच बलराज सिंह जागलान ने बताया कि नाले पर अतिक्रमण कर बनाए गए मकानों को हटाने के लिए पिछली पंचायत द्वारा कई बार सूचना दी गई थी, लेकिन मकान नहीं हटाए गए। इसी कारण मकानों के सामने से अलग नाला बनाकर पत्थर के पाइप डालने पड़े। उन्होंने कहा कि नाले में प्लास्टिक और अन्य कचरा जमा होने से भी रुकावट आती है, जिससे पूरे गांव को परेशानी हो रही है जिसका कोई स्थाई समाधान होता दिखाई नहीं रहा है, जब तक लोगों द्वारा नाले पर किए गए निर्माण को नहीं हटाया जाता।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें