मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:39 · नई दिल्ली संस्करण

पानीपत में दहेज प्रताड़ना का मामला, विवाहिता को जहर पिलाया; हालत गंभीर

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
पानीपत में दहेज प्रताड़ना का मामला, विवाहिता को जहर पिलाया; हालत गंभीर

पानीपत, 13 अप्रैल (हि.स.)। हरियाणा के पानीपत जिले के गांव बुडशाम में दहेज प्रताड़ना के मामले में एक विवाहिता को कथित तौर पर जहर पिला दिया गया। पीड़िता की हालत गंभीर बनी हुई है और उसे इसराना के एनसी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।समालखा पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़िता के पिता ने बताया कि उनकी बेटी की शादी 11 महीने पूर्व गांव बुडशाम के राहुल शर्मा के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही पति राहुल और उसके भाई और भाभी ने दहेज के लिए बेटी को मारना-पीटना शुरू कर दिया। विवाद इतना बढ़ा कि पंचायत बुलानी पड़ी। पंचायत के फैसले के बाद विवाहिता करीब छह महीने अपने मायके रही और अभी तीन दिन पहले ही वापस ससुराल लौटी थी। पिता ने बताया कि 12 अप्रैल की देर रात में उनकी बेटी का फोन आया, वह बुरी तरह रो रही थी और घबराई हुई थी। उसने कहा, पापा, ससुराल वाले मुझे जान से मारने का प्लान बना रहे हैं, मुझे बचा लो, मेरी जान को खतरा है। बेबस पिता कुछ समझ पाते या बेटी तक पहुंच पाते, उससे पहले ही अनहोनी हो गई।बेटी की कॉल के ठीक 2 घंटे बाद, सुबह पिता के पास ससुराल पक्ष की ओर से फोन आया। फोन करने वाले ने बताया कि उनकी बेटी ने जहर पी लिया है (या उसे पिला दिया गया है)। बदहवास पिता तुरंत ससुराल पहुंचे और बेटी की गंभीर हालत को देखते हुए उसे एनसी मेडिकल कॉलेज, इसराना में भर्ती करवाया, जहां उसकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।पिता का सीधा आरोप है कि उसकी बेटी को जहर उसके पति राहुल, उसके भाई और भाभी ने मिलकर पिलाया है। उन्होंने बताया कि ससुराल पक्ष लगातार उसे दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहा था और पंचायत के वादे के बावजूद, वे अपनी हरकतों से बाज नहीं आए।समालखा थाना पुलिस ने पिता की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि विवाहिता के बयान दर्ज करने के प्रयास किए जा रहे हैं। आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें