मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:08 · नई दिल्ली संस्करण

पानीपत में रेलवे लाइन के पास मिले शव की दोबारा जांच शुरू

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
पानीपत में रेलवे लाइन के पास मिले शव की दोबारा जांच शुरू

पानीपत। पानीपत के बाबरपुर के पास रेल पटरी के किनारे डेढ़ माह पहले यूपी के शामली निवासी दिलशाद का शव मिलने की घटना की दोबारा जांच शुरू हो गई है। परिजनों ने एसपी से मुलाकात करके हत्या की आशंका जताई थी। मृतक की बहन नसीमा ने बताया कि एक अक्टूबर को ठेकेदार का फोन आने के बाद दिलशाद काम पर जाने के लिए घर से निकला था। 4 अक्टूबर को परिवार को सूचना मिली कि उसकी ट्रेन से कटकर मौत हो गई।ठेकेदार का कहना था कि दिलशाद काम पर आया ही नहीं। नसीमा ने आरोप लगाया कि दिलशाद जिस दिन घर से निकला था। वह कपड़े उसके शव पर नहीं मिले। बल्कि ठेकेदार के पास जो कपड़े थे, वही उसके शरीर पर पाए गए। परिजनों ने यह भी बताया कि दिलशाद के फोन में एक महिला से एक अक्टूबर के आसपास कई बार बातचीत हुई थी। जिससे शक और गहरा गया है कि उसकी हत्या की गई है। परिवार की शिकायत के बाद जीआरपी एसपी ने मामले की जांच अंबाला कैंट की तीन-सदस्यीय जीआरपी टीम को सौंपी गई है।टीम ने पानीपत जीआरपी थाने पहुंचकर जांच शुरू की और परिवार के सदस्यों के साथ उस स्थान का निरीक्षण किया, जहां दिलशाद का शव मिला था। टीम ने रेलवे लाइन के आसपास के क्षेत्र में भी बारीकी से छानबीन की, लेकिन अब तक कोई पुख्ता सुराग सामने नहीं आया है। जीआरपी थाना प्रभारी चंदन सिंह ने बताया कि परिजनों ने हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगाया है। अंबाला जीआरपी टीम कई एंगल से जांच कर रही है और नए सिरे से सभी पहलुओं की समीक्षा की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें