मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:33 · नई दिल्ली संस्करण

पानीपत में ग्रिल में उतरे करंट से चालक की मौत, एलएंडटी और टोल प्रबंधन पर केस दर्ज

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
पानीपत में ग्रिल में उतरे करंट से चालक की मौत, एलएंडटी और टोल प्रबंधन पर केस दर्ज

पानीपत। पानीपत में जीटी रोड स्थित पीवीआर मॉल के सामने एलएंडटी कंपनी के टोल प्लाजा क्षेत्र में लोहे की ग्रिल में उतरे करंट की चपेट में आने से एक चालक की मौत हो गई।पुलिस के अनुसार, मृतक के परिजनों ने टोल प्रबंधन की लापरवाही का आरोप लगाया है। पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर एलएंडटी कंपनी, टोल प्रोजेक्ट मैनेजर और संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।रोहतक जिले के गांव पाक्समा निवासी वीरेंद्र ने थाना तहसील कैंप पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि उनका 30 वर्षीय भाई प्रदीप पेशे से ड्राइवर था। बीती रात को प्रदीप हिमाचल प्रदेश से गाड़ी में गैस सिलेंडर लोड करके रोहतक के लिए वापस आ रहा था। रविवार को दोपहर के समय जब वह पानीपत में पीवीआर के सामने पहुंचा, तो अचानक उसकी गाड़ी में कोई तकनीकी खराबी आ गई, जिसके कारण उसने गाड़ी को रोक दिया। शिकायत के अनुसार, गाड़ी में आई खराबी को ठीक करने या किसी से सहायता लेने के उद्देश्य से प्रदीप गाड़ी से नीचे उतरा। उसने सड़क किनारे से गुजर रहे किसी व्यक्ति को मदद के लिए आवाज लगानी चाही और सहारा लेने के लिए वहां डिवाइडर पर लगी लोहे की ग्रिल पर अपना हाथ रख दिया।लोहे की ग्रिल में एलएंडटी कंपनी की लापरवाही के चलते बिजली की तारों से करंट आ रहा था। जैसे ही प्रदीप का हाथ ग्रिल से छुआ, उसे करंट का जोरदार झटका लगा और वह ग्रिल से चिपक गया। करंट इतना भीषण था कि प्रदीप को संभलने का मौका तक नहीं मिला और उसने मौके पर ही तड़प-तड़पकर दम तोड़ दिया। हादसे के बाद मौके पर हड़कंप मच गया और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। मृतक के भाई विरेंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में सीधे तौर पर हाईवे का रखरखाव करने वाली कंपनी एलएंडटी व टोल प्रोजेक्ट मैनेजर और उसके मातहत कर्मचारियों को मृतक की मौत का जिम्मेदार ठहराया है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि कंपनी के अधिकारियों की लापरवाही के कारण खुले तारों की वजह से ग्रिल में करंट उतरा, जिससे एक हंसता-खेलता परिवार उजड़ गया। पुलिस ने एलएंडटी कंपनी और टोल प्रबंधन के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही सोमवार को मृतक का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें