मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:27 · नई दिल्ली संस्करण

पानीपत: नहर में गिरी कार, ट्रक ड्राइवर ने बचाई ड्राइवर की जान, वाहन की तलाश जारी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
पानीपत: नहर में गिरी कार, ट्रक ड्राइवर ने बचाई ड्राइवर की जान, वाहन की तलाश जारी

पानीपत। हरियाला के पानीपत जिले के दिल्ली पैरलल नहर में एक कार के अनियंत्रित होकर गिरने की घटना में ट्रक ड्राइवर की तत्परता से कार चालक की जान बच गई। कार नहर के गहरे पानी में डूब गई, जिसकी तलाश में गोताखोर जुटे हैं।

पानीपत के गांव सिवाह निवासी सतेंद्र ने बताया कि वह रविवार को अपनी कार से ससुराल सरढाना जा रहे थे। गांव नरायणा और बुढशाम के पास पहुंचते ही अचानक उनकी कार का संतुलन बिगड़ गया और कार सीधी नहर में जा गिरी।

सतेंद्र ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत कार का सनरूफ खोल दिया और ऊपर की तरफ निकलने का प्रयास किया। तभी वहां से गुजर रहे एक ट्रक ड्राइवर ने उसे देख लिया और नहर छलांग लगा दी तथा डूबते हुए सतेंद्र को सकुशल बाहर निकाल लिया। लेकिन कार अभी भी नहर में डूबी हुई है। गोताखोरों की टीम द्वारा कार की तलाश की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें