मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:18 · नई दिल्ली संस्करण

पानीपत में ऑटो मोबाइल दुकान में भीषण आग, तीन बाइकें और ढाई लाख का सामान जलकर राख

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
पानीपत में ऑटो मोबाइल दुकान में भीषण आग, तीन बाइकें और ढाई लाख का सामान जलकर राख

पानीपत। असंध रोड पर प्रभाकर अस्पताल के नजदीक स्थित एक ऑटो मोबाइल दुकान में मंगलवार रात बिजली के मुख्य बोर्ड में शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई। आग में दुकान का ढाई लाख रुपये का स्पेयर पार्ट्स और मरम्मत के लिए रखी ग्राहकों की तीन बाइकें पूरी तरह जलकर राख हो गईं।कच्चा कैंप निवासी दुकानदार आफताब ने बताया कि उन्हाेंने अपनी दुकान बंद करके घर पहुंने के आधा घंटा बाद ही पड़ोसियों का फोन आ गया। उन्होंने बताया कि उनकी दुकान से धुएं के साथ आग की लपटें निकल रही हैं। सूचना मिलते ही आफताब दुकान पर पहुंचे, मगर तब तक आग की लपटों ने पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया।

पड़ोसी दुकानदारों ने तुरंत दमकल विभाग को सूचित कर दिया था, जिसके चलते एक गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का काम शुरू किया और कड़ी मशक्कत के बाद इस पर काबू पा लिया।आफताब ने बताया कि इस आग में करीब ढाई लाख रुपये का नुकसान हुआ है। सबसे ज्यादा नुकसान उन ग्राहकों का हुआ, जिनकी तीन बाइकें दुकान में मरम्मत के लिए खड़ी थीं और वे पूरी तरह जल गईं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें