मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:21 · नई दिल्ली संस्करण

गणेशपुर में मकानों की दरारों से बढ़ी दहशत, कैबिनेट मंत्री ने मौके पर पहुंचकर हालात का लिया जायजा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
गणेशपुर में मकानों की दरारों से बढ़ी दहशत, कैबिनेट मंत्री ने मौके पर पहुंचकर हालात का लिया जायजा

रुड़की, । रुड़की के गणेशपुर क्षेत्र में मकानों और दुकानों में लगातार बढ़ रही दरारों से लोगों में दहशत का माहौल है। शिकायत मिलने पर रुड़की विधायक एवं कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने बुधवार को प्रभावित क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने दरारों से प्रभावित मकानों और दुकानों का जायजा लिया तथा स्थानीय लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं। मंत्री ने प्रभावित परिवारों को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया।

निरीक्षण के दौरान पार्षद कुलदीप तोमर और संजीव तोमर भी मौजूद रहे। स्थानीय लोगों ने बताया कि क्षेत्र में सड़क से लेकर कई मकानों तक दरारें दिखाई दे रही हैं। कई घरों की दीवारों, छत और फर्श में दरारें आने से भय बना हुआ है। सुरक्षा के मद्देनजर कुछ परिवारों को अपने मकान खाली कर दूसरी जगह शिफ्ट होना पड़ा है। हाल ही में बने मकानों में भी दरारें आने की शिकायत सामने आई है।

मंत्री प्रदीप बत्रा ने प्रभावित क्षेत्र में घूमकर स्थिति का जायजा लिया और अधिकारियों से मामले की जानकारी ली। उन्होंने प्रभावित मकानों की स्थिति का तकनीकी परीक्षण कराने और दरारों के कारणों की जांच के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लोगों की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी परिवार को भय और असुरक्षा में रहने के लिए मजबूर नहीं होना पड़ेगा। संबंधित विभागों के साथ समन्वय कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

गणेशपुर में दरारों का मामला लगातार चिंता का विषय बना हुआ है। मंत्री के निरीक्षण के बाद प्रभावित परिवारों को जल्द कार्रवाई की उम्मीद जगी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें