मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:18 · नई दिल्ली संस्करण

शादी समाराेह में फायरिंग कर फैलाई दहशत, आराेपी गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
शादी समाराेह में फायरिंग कर फैलाई दहशत, आराेपी गिरफ्तार

फतेहाबाद। जिले के भट्टूकलां क्षेत्र में शादी समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग का मामला सामने आया है। इस मामले में तुरंत एक्शन लेते हुए पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए युवक की पहचान अशोक उर्फ मांडा पुत्र दलबीर सिंह निवासी भट्टूकलां के रूप में हुई है। आरोपी को सोमवार को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है।इस बारे में पुलिस को दी शिकायत में थाना भट्टूकलां में बतौर एसए तैनात ईएएसआई निहाल सिंह ने कहा है कि गत दिवस जब वह ड्यूटी पर था, तो उसे सूचना मिली कि नरेन्द्र कुमार पुत्र मुकेश माचरा निवासी बनमंदौरी की शादी थी। शादी में इनके काफी रिश्तेदार आए हुए थे। शादी में मुकेश उर्फ मांडा पुत्र दलबीर सिंह भाकर निवासी भट्टूकलां भी गया हुआ था। आरोप है कि शादी समारोह में मुकेश उर्फ मांडा ने रात करीब 2 बजे अपने रिवाल्वर से 3-4 राउंड फायर किए थे, जिससे समारोह में भी दहशत फैल गई थी। एसए निहाल सिंह के अनुसार शादी समारोह में हवाई फायर करने पर प्रतिबंध है। ऐसे में मुकेश उर्फ मांडा ने फायरिंग कर कानून तोड़ा है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी मुकेश के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें