मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:22 · नई दिल्ली संस्करण

बीकॉम में फेल होने पर छात्र ने की आत्महत्या

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
बीकॉम में फेल होने पर छात्र ने की आत्महत्या

चंडीगढ़। पंचकूला में बीकॉम अंतिम वर्ष में फेल होने पर एक छात्र ने घर पर ही फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। चंडीमंदिर थाना पुलिस ने शव के पोस्टमार्टम के बाद अगली कार्यवाही कर दी है।पंचकूला के सुलतानपुर गांव निवासी बीकॉम स्टूडेंट नीतेश पिछले साल फाइनल ईयर परीक्षा के एक पेपर में फेल हो गया था। कंपार्टमेंट तोड़ने के लिए उसने अप्लाई किया। दोबारा परीक्षा हुई तो वह फिर से फेल हो गया। जिसके कारण वह मायूस होकर घर पर ही गुमशुम रहने लगा। डिप्रेशन में चले जाने के कारण परिवार ने उसका मनोरोग उपचार भी शुरू करवा दिया था। उसने घर पर अकेला होते ही फंदा लगा लिया।मृतक के पिता राजकुमार ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि उसका बेटा फेल होने के बाद से अकेला रहने लगा था। वह किसी से ज्यादा बात नहीं करता था। वे बेटे को मोटिवेट करने का प्रयास भी करते रहते थे। लेकिन वह बार-बार फेल होने की बात ही कहता था। वे ड्यूटी पर गए हुए थे तो पीछे से उसने फंदा लगा लिया।चंडीमंदिर थाना के जांच अधिकारी प्रवीन कुमार के अनुसार छात्र ने तनाव में आकर आत्महत्या की है। मृतक के पास कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें