मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:27 · नई दिल्ली संस्करण

पलवल में एक्सप्रेस-वे पर बिना मंजूरी चल रहे 35 अवैध ढाबे हटाए

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
पलवल में एक्सप्रेस-वे पर बिना मंजूरी चल रहे 35 अवैध ढाबे हटाए

पलवल। पलवल जिले को जाम मुक्त बनाने के लिए पलवल पुलिस की ओर से अतिक्रमण हटाओ अभियान की शुरुआत की गई। जिसके तहत हाईवे सहित एक्सप्रेस-वे पर वाहनों को गलत पार्क करने व अवैध रूप से बनाए गए ढाबों व खोखे को हटाने का काम किया गया। टीम ने शुक्रशार काे 50 से ज्यादा वाहनों के चालान किए व 35 अधिक ढ़ाबों व खोखे को हटाया गया। जिला पुलिस की अतिक्रमण हटाओ अभियान टीम ने यातायात को सुचारु रूप से चलाने के उद्देश्य से यह कार्य शुरू किया है।इंस्पेक्टर राजेंद्र कुमार के नेतृत्व में टीम ने अतिक्रमण कारियों पर कार्रवाई करते हुए 50 से ज्यादा वाहनों के चालान किए। इसके साथ ही करमन बॉर्डर पर भी प्राधिकरण ने अवैध ढाबों को ढहाया। अभियान के दौरान ट्रैफिक थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह व सदर थाना प्रभारी अनिल कुमार की टीम भी मौजूद रही। वहीं नेशनल हाईवे-19, केएमपी व केजीपी एक्सप्रेस-वे पर अतिक्रमण करने वाले वाहनों और ढाबों पर कार्रवाई की गई। शहर के बस स्टैंड चौक, किठवाड़ी चौक, रसूलपुर चौक और आगरा चौक पर अवैध पार्किंग करने वालों व गलत दिशा में आने वाले वाहनों के चालान काटे। रेहड़ी पटरी वालों को भी सड़क पर अतिक्रमण न करने की चेतावनी दी। टीम ने हाईवे-19 सहित केएमपी व केजीपी एक्सप्रेस-वे पर करीब 35 ढाबों और खोखा को ध्वस्त कर चेतावनी दी।यदि दोबारा अतिक्रमण किया, तो सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। टीम का नेतृत्व कर रहे इंस्पेक्टर राजेंद्र कुमार ने कहा कि यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। जिससे कि शहर में कहीं भी जाम ना लगे और यातायात सुचारु रूप से चल सके। इसके अलावा इन अवैध ढाबों अथवा खोखा का फायदा उठाकर कोई असामाजिक तत्व कोई आपराधिक वारदात को अंजाम न दे सके। सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के मध्य नजर यह कार्रवाई की गई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें