मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:32 · नई दिल्ली संस्करण

पलवल : कांग्रेस प्रत्याशी करण दलाल पर बरसे केंद्रीय मंत्री मनाेहर लाल

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन

पलवल। पलवल में पूर्व मुख्यमंत्री एवं केंद्र सरकार में ऊर्जा और शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल चुनाव प्रचार करने शुक्रवार को पहुंचे। उन्होंने कैंप स्थित आर्य समाज मंदिर के प्रांगण में भाजपा प्रत्याशी गौरव गौतम के पक्ष में लोगों से वोट देने की अपील की। इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों की उपलब्धियां गिनवाई।पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा द्वारा पिछले 10 वर्षों में सभी वर्गों के हितों के लिए कार्य किए गए हैं। विधानसभा चुनाव को लेकर प्रदेश की जनता भाजपा द्वारा किए गए विकास कार्यों को लेकर गंभीरता पूर्वक विचार कर रही है। हरियाणा प्रदेश में अबकी बार एक नया रिकॉर्ड बनने जा रही है कि हरियाणा में तीसरी बार भाजपा की सरकार बन रही है। वहीं उन्होंने कहा कि कांग्रेस की भाषा सभी समुदाय के लोगों को नीचा दिखाने की रही है। जब वह मुख्यमंत्री थे तो कांग्रेस के नेताओं ने उन्हें वापस पाकिस्तान भेजने की बात कही थी जिससे समाज का अपमान हुआ था।मनोहर लाल ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गरीबों के उत्थान के लिए कार्य किया। केंद्र सरकार की योजनाओं को पंक्ति में अंतिम छोर पर खड़े हुए व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य किया गया। परिणामस्वरूप केंद्र में भाजपा की सरकार बनी। भाजपा ने हरियाणा में भी सराहनीय कार्य किया है। विकास कार्यों और जनहित के लिए बनाई गई स्कीम के आधार पर हरियाणा में भाजपा की सरकार बन रही है।मनोहर लाल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने प्रदेश में झूठ फैलाना शुरू कर दिया है कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आ रही है। कांग्रेस किस आधार पर प्रदेश में सरकार बनाने का दावा कर रही है जबकि कांग्रेस पार्टी दस वर्षों से सत्ता से दूर है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने घर बैठे ही बुजुर्गों की पेंशन बनाने का कार्य किया। गरीब परिवार के लोगों के ऑनलाइन माध्यम से राशन कार्ड बनाए। कर्मचारियों के ट्रांसफर पॉलिसी बनाई गई। अब कर्मचारियों को अपना तबादला करवाने के लिए नेताओं के चक्कर काटने नहीं पड़ते है।कांग्रेस की सरकार में दुकानदारों से मंथली और हफ्ता वसूली की जाती थी लेकिन भाजपा सरकार ने कानून व्यवस्था को दुरूस्त करने का कार्य किया है। भाजपा सरकार में सभी वर्गो के हितों के लिए कार्य किया है।यहां से कांग्रेस उम्मीदवार ने डराने,धमकाने के जो राजनीती करनी कर अब ये आगे नहीं करने दी जायेगी। आप पलवल से गौरव गौतम को जीता कर भेजो।पूर्व विधायक के घर किया शोक व्यक्तपूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पलवल के पूर्व विधायक स्वर्गीय सुभाष चौधरी के निवास पर पहुंचकर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए परिवार को ढांढस बंधाई। उन्होंने कहा कि ईश्वर उनके परिवार को इस दु:ख की घड़ी में को सहन शक्ति प्रदान करें और दिवगंत आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें। उन्होंने कहा कि गुर्जर समाज के कद्दावर नेताओं में सुभाष चौधरी का नाम हमेशा अव्वल रहेगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें