मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:17 · नई दिल्ली संस्करण

पलवल : फौजी की पत्नी से बंदूक की नौक पर घर में घुसकर रेप किया

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

पलवल । पलवल में विवाहिता को घर पर अकेली देखकर बंदूक के बल पर

धमकी दे दुष्कर्म करने का मामला बुधवार को प्रकाश में आया है। किसी को

बताने पर उसको उसके बच्चों को जान से मारने की धमकी दी गई। महिला को

ब्लैकमेल कर आरोपी लगातार उसका यौन शोषण करता रहा। विरोध करने पर मारपीट भी

की। सदर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में केस

दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार

सदर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक महिला ने पुलिस को दी शिकायत में

कहा है कि उसका पति फौज में नौकरी करता है। इसलिए अक्सर घर से बाहर रहता

है। उसका आरोप है कि पड़ोस में ही रहने वाला कुलदीप नामक युवक अक्सर उसके

घर आता-जाता रहता है। एक दिन उसका पति घर पर नहीं था और वह रात के समय अपने

बच्चों के साथ घर पर ही मौजूद थी। महिला ने कहा कि रात के समय आरोपी उसके

घर में घुस आया और उसकी कनपटी पर बंदूक लगा कर जबरदस्ती करने लगा। उसके

विरोध करने पर बच्चों को जान से मारने की धमकी दी और दुष्कर्म किया। उसके

बाद आरोपी ने कई बार ब्लैकमेल कर उसके साथ दुष्कर्म किया। उसने बताया कि

28 अप्रैल को भी आरोपी ने रात के समय घर में घुसकर फिर से उसके साथ जबरन

दुष्कर्म किया। विरोध करने पर मारपीट की। शोर सुनकर परिवार वाले आ गए तो

आरोपी ने उनके साथ भी झगड़ा किया।

सदर थाना प्रभारी मनोज कुमार ने

बुधवार को बताया कि शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी

है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी को

गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें