मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:13 · नई दिल्ली संस्करण

अवैध हथियार और दस जिंदा कारतूस समेत चार आरोपी गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
अवैध हथियार और  दस जिंदा कारतूस समेत चार  आरोपी गिरफ्तार

पलवल। पलवल पुलिस ने गाड़ी में सवार होकर पलवल कोर्ट आते समय चार युवकों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से दो देसी कट्टे व दस जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। आरोपियों के खिलाफ कैंप थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है। डिटेक्टिव स्टाफ प्रभारी हनीश खान ने शुक्रवार को बताया कि गुरुवार काे टीम गश्त पर कैंप थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-19 पर अटोहा चौक के पास फ्लाई ओवर के नीचे मौजूद थी। उसी समय मुखबिर ने गुप्त सूचना दी कि हसनपुर चौक होडल निवासी रुपेश अपने तीन साथियों के साथ होडल से गाड़ी में कोर्ट में पेशी पर आ रहा है। जिनके पास काफी मात्रा में अवैध असला है। टीम ने अदालत परिसर के सामने सर्विस रोड़ पर खड़ी गाड़ी को बैरिकेड लगाकर घेर लिया।गाड़ी में बैठे चारों युवकों को काबू कर तलाशी ली गई तो गाड़ी चालक हसनपुर चौक होडल निवासी रोहित से एक कारतूस से लोडेड देसी कट्टा व परिचालक सीट पर बैठे रुपेश कुमार से एक कारतूस से लोडेड देसी कट्टा मिला। इसके अलावा पिछली सीट पर बैठे रामलीला मैदान होडल निवासी देवेश व नजदीक प्रधान वाटिका होडल निवासी सन्न से अलग-अलग 4-4 कारतूस मिले। चारों से हथियार रखने बारे लाईसेंस वा परमिट मांगा, तो पेश नहीं कर सके। पुलिस टीम ने गाड़ी व उसमें सवार चारों युवकों को हिरासत में लेकर कैंप थाने पहुंचा दिया। पुलिस ने चारों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें