मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:51 · नई दिल्ली संस्करण

70 वर्षीय बुजुर्ग विधवा महिला अभी भी विधवा पेंशन से वंचित, जड़ी-बूटी बना सहारा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

मनातू (पलामू) : पलामू जिले मनातू प्रखंड मुख्यालय से लगभग 20 से 22 किलोमीटर दूर नक्सलियों का गढ़ माने जाने वाला डुमरी पंचायत के ग्राम गौरवा में आजादी के 75 साल बीत जाने के बाद भी गौरवा के ग्रामीण सरकारी लाभ से वंचित है। अभी फिलहाल झारखंड सरकार के द्वारा आपकी योजना, आपकी सरकार , आपके द्वार कार्यक्रम चलाया जा रहा था। यह कार्यक्रम सिर्फ हाथी का दांत साबित हो रही है। गौरवा के बुजुर्ग विधवा महिला दुखनी कुंवर पति स्वर्गीय सुखत परहिया ने बताया कि आज तक उन्हें विधवा पेंशन से वंचित रखा गया है। दुखनी कुंवर ब्लॉक का चककर कई बार लगा चुकी है। ब्लॉक का चक्कर लगाने के बाद भी दुखनी कुंवर को विधवा पेंशन का नसीब नहीं हो पाया। पति नहीं रहने के बाद भी दुखनी किसी तरह अपना जीवन को गुजर बसर झोपड़ीनुमा मकान में कर रही है। गांव के ग्रामीणों ने बताया कि गांव तक आने के लिए सड़क नहीं है। सड़क नहीं रहने से कहीं आने जाने में बहुत कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। चुनाव के समय में बहुत बड़े से लेकर छोटे तक के जनप्रतिनिधि ग्रामीणों के समक्ष बड़े -बड़े वादे करते है। लेकिन प्रतिनिधि बनने के बाद ग्रामीणों की समस्या को सुनने तक नहीं आते है। बुजुर्ग विधवा महिला ने बताया कि डीलर के द्वारा समय -समय पर राशन भी नहीं दी जाती है। जबकि सरकार के द्वारा प्रत्येक माह राशन दी जाती है। केंद्र सरकार के द्वारा भी फ्री में राशन दिया जा रहा है। फिर भी ग्रामीणों को राशन समय पर नहीं मिल पा रहा है। जिससे ग्रामीण काफी आक्रोश है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें