मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:29 · नई दिल्ली संस्करण

पलामू के युवक का शव लातेहार में मिला

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
पलामू के युवक का शव लातेहार में मिला

हत्या का खुलासा और कार्रवाई को लेकर 5 घंटे तक सड़क जामपलामू। पलामू के रामगढ़ थाना क्षेत्र के हुटार के चंदन भुइयां हत्या मामले में खुलासा और अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर ग्रामीणों नें शव के साथ हुटार- बरवाडीह मुख्य पथ को पांच घंटे तक जाम रखा।इस कारण पलामू और लातेहार के बीच हुटार पुल सड़क से आवागमन ठप रहा।बताते चले कि लातेहार के बरवाडीह थाना के पुटुआगढ़ जंगल में दो दिन पूर्व सोमवार को चंदन भुइयां का शव पेड़ से लटके मिला था। शुरुआत में शव की पहचान नहीं हो पाई थी। मंगलवार को पोस्टमार्टम के क्रम में उसकी पहचान कर शव परिजनों को सौंप दिया गया था। मामले में बरवाडीह पुलिस की ओर से तत्काल कार्रवाई नहीं किये जाने से परिजन और ग्रामीण नाराज थे। परिजन शव लेकर घर पहुंचे और बुधवार सुबह 7 बजे से हुटार पुल को जाम कर दिया।परिजनों ने रामगढ़ के छितरा के संजय साव उर्फ संजीत और मोहन यादव पर मारपीट के बाद हत्या का आरोप लगाया।बताया जा रहा है कि रविवार को हुटार के करमटाड़ में चंदन की बाइक से संजय के चार पहिया वाहन में धक्का लग गया था। इसके बाद से चंदन गायब था। चंदन का बाइक और मोबाइल गायब है। जाम हटाने और कार्रवाई को लेकर चार घंटे बाद रामगढ़ और बरवाडीह की पुलिस मौके पर पहुंची। दोपहर 12 बजे समाजसेवी दिलीप चंद्रवंशी के आश्वासन पर जाम हटाया गया। दिलीप ने उचित मुआवजा दिलाने और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कराने का भरोसा दिलाया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें