मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 11:04 · नई दिल्ली संस्करण

पलामू के अधिवक्ताओं का कोरोना जांच शुरू

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

मेदिनीनगर। जिला अधिवक्ता संघ द्वारा गुरुवार से अपने सभी सदस्यों का कोरोना जांच करवाया जा रहा है। इस संबंध में अधिवक्ता संघ के महासचिव सुबोध कुमार सिन्हा के अनुसार संघ की ओर से सभी कार्यरत अधिवक्ताओं की कोरोना जांच करवाने को लेकर उपायुक्त शशि रंजन व सिविल सर्जन डॉ जॉन ऑफ केनेडी से मांग की गई थी। संघ के महासचिव ने कहा कि जिले में पांच सौ के लगभग अधिवक्ता प्रैक्टिस में है। लोगों की कानूनी संबंधित परेशानियों को कानूनी स्तर से राहत देने के कार्यों में लगे अधिवक्ता का कोरोना जांच कराया जाना जरूरी है। सर्वप्रथम महासचिव सुबोध कुमार सिन्हा ने अपना कोरोना जांच कराकर शेष सभी वकिलों को अपना कोरोना जांच कराने के लिए अपील की। करीब 100 से ऊपर अधिवक्ताओं का कोरोना जांच किया गया। जांच शुक्रवार को भी किया जाएगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें