पाकुड़ : 27 ने कोरोना को दी मात, भेजे गए घर
पाकुड़। जिले के 27 मरीजों की फाॅलोअप व फाइनल रिपोर्ट निगेटिव आई, जिन्हें गुरुवार को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। इसके साथ ही फिलहाल जिले में सक्रिय मामलों की संख्या कुल 79 हो गई है। डॉक्टरों ने उन्हें 14 दिनों तक होम क्वारेंटाइन में रहने का निर्देश दिया है। यह जानकारी डीसी कुलदीप चौधरी ने गुरूवार को दी। सभी स्वस्थ हुए मरीजों को सिविल सर्जन डाॅक्टर रामदेव पासवान व अन्य चिकित्सा पदाधिकारियों ने उन्हें जरूरी निर्देश देकर विदा किया।





