मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 6:35 · नई दिल्ली संस्करण

ऑक्सीजन की कमी से गोवा में 26 और आंध्र प्रदेश में 11 मरीजों की मौत, जांच के आदेश

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

पणजी : ऑक्सीजन की कमी के चलते गोवा और आंध्र प्रदेश में 37 और मरीजों की जान चली गई है। दोनों राज्य सरकारों ने मामलों की जांच के आदेश दिए हैं। आंध्र प्रदेश सरकार ने मृतकों के स्वजनों को 10-10 लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की है।

गोवा के स्वास्थ्य मंत्री विश्वजीत राणे ने मंगलवार को कहा कि सरकारी गोवा मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (जीएमसीएच) में तड़के दो से छह बजे के बीच 26 मरीजों की मौत हो गई। उन्होंने मौतों के कारणों पर कुछ नहीं कहा और बताया कि मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

अस्पताल का दौरा करने वाले गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा कि ऑक्सीजन की उपलब्धता और अस्पताल के कोरोना वार्ड में उसकी सप्लाई के बीच कमी मौतों की वजह हो सकती है। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि राज्य में ऑक्सीजन सप्लाई की कोई समस्या नहीं है।

वहीं, राणे ने पत्रकारों से बातचीत में अस्पताल में ऑक्सीजन सप्लाई में कमी की बात मानी। उन्होंने कहा कि सोमवार को अस्पताल को 1200 बड़े ऑक्सीजन सिलेंडर की जरूरत थी, जबकि सप्लाई सिर्फ 400 सिलेंडर की हुई थी। उन्होंने कहा कि हाई कोर्ट को इस मामले की जांच करनी चाहिए।

आंध्र प्रदेश के तिरुपति में रुइया सरकारी अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी के चलते वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखे गए 11 मरीजों ने दम तोड़ दिया। मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने हादसे पर गहरा दुख जताते हुए मृतकों के स्वजनों को 10-10 लाख रुपये मुआवजा देने का भी एलान किया है।

पांच मिनट के लिए कम हुआ था प्रेशर

अस्पताल की अधीक्षक डॉ. भारती ने कहा कि ऑक्सीजन सप्लाई में प्रेशर कम होने की वजह से यह हादसा हुआ। चित्तूर के जिलाधिकारी ने कहा कि सोमवार रात साढ़े आठ बजे के करीब मुश्किल से पांच मिनट के लिए ऑक्सीजन सप्लाई में प्रेशर कम हुआ था और इसी बीच यह हादसा हो गया। उन्होंने कहा कि अस्पताल में और भी कई मरीज वेंटिलेटर पर रखे गए हैं और सभी का सही तरीके से इलाज चल रहा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें