निवर्तमान पार्षद ने सड़क पर बने गड्ढे को लेकर किया प्रदर्शन
हल्द्वानी,। हल्द्वानी में सड़कों के गड्ढे दुरुस्त नहीं किए जाने को
लेकर वार्ड-58 के निवर्तमान पार्षद मनोज जोशी ने मोर्चा खोल दिया है।
उन्होंने पानी से भरे सड़क के गड्ढे के पास धरना दिया और समर्थकों के साथ
प्रदर्शन किया।
पार्षद मनोज जोशी ने कहा कि अधिकारियों से कई बार
गुहार लगाने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हुई। मुख्यमंत्री पोर्टल में शिकायत
दर्ज कराने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। गड्ढों की वजह से लोग आए दिन
चोटिल हो रहे हैं। पिछले दिनों सिटी मजिस्ट्रेट, तहसीलदार ने भी वार्ड का
दौरा किया और लोनिवि अधिशासी अभियंता को सड़क के गड्ढे भरने के निर्देश दिए
थे। उन्होंने कहा कि यदि जल्द गड्ढे नहीं भरे गए तो उच्च अधिकारियों से
शिकायत की जाएगी। यदि तब भी सुनवाई न हुई तो आंदोलन को बाध्य होंगे।





