मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:19 · नई दिल्ली संस्करण

अवैध खनन में इस्तेमाल बुग्गिओं के भैंसों पर क्रूरता का पशु चिकित्साधिकारी ने लिया संज्ञान

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
अवैध खनन में इस्तेमाल बुग्गिओं के भैंसों पर क्रूरता का पशु चिकित्साधिकारी ने लिया संज्ञान

हरिद्वार।पीपुल्स फॉर एनिमल संस्था ने अवैध खनन में इस्तेमाल की जा रही बुग्गियों के महिष वंशीय (झोटा) के क्रूरतापूर्ण शोषणका मामला उठाया है। मामले का संज्ञान लेते हुए मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ धनंजय कुमार ने जिलाधिकारी के माध्यम से रानीपुर कोतवाली पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।पीपुल्स फॉर एनिमल के यूनिट प्रभारी आदित्य शर्मा नेशिकायत में बतायाकि रानीपुर कोतवाली पुलिस ने अवैध खनन में लगी कई बुग्गियों कोसीज किया था। जांच में सामने आया कि बुग्गी मालिकोंने अधिक रेत खिंचवाने के लिए चाबुक पर कीलें लगाई थीं औरझोटे( भैंसा)को मजबूर करने के लिए चाबुक के डंडे में भी लोहे की कीलठोंकी हुई थी।चाबुक पर लगाई गई कीलों से जानवरों को गंभीर चोट पहुंचाई जाती है, ताकि वह अधिक भार खींचने के लिए मजबूर हो जाएं। इस अमानवीय कार्य की वीडियोमुख्य पशु चिकित्साधिकारी को भेजा गई थी। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. धनंजय कुमार चंद ने शिकायत कोगंभीर मानते हुए तत्काल जिलाधिकारी हरिद्वार को इस मामले का संज्ञान लेकरआवश्यक कार्यवाही हेतु पत्र लिखा तथारानीपुर कोतवाली को निर्देशितकियाकि जांच कर सीज की गई बुग्गियों के स्वामियों पर पशु क्रूरता अधिनियम की धाराओं के तहतकार्यवाही की जाए। निर्देशमें कहा गया है किदोषियों से भविष्य में ऐसी क्रूरता न करने का शपथ पत्र लेकर आगे के लियेकठोर चेतावनी दी जाए।आदित्य शर्मा ने बतायाकिअवैध खनन के साथ पशु क्रूरता को किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंनेजिलाधिकारी (अध्यक्ष, पशु क्रूरता समिति) एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (उपाध्यक्ष) से भी अनुरोध कियाकि पशु क्रूरता रोकथाम के नियमों का कड़ाई से पालन कराया जाए तथा दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें