मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:50 · नई दिल्ली संस्करण

जामताड़ा में झामुमो के विजय जुलूस में ठुमका लगाने वाले थानेदार के खिलाफ जांच के आदेश

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

जामताड़ा, । जामताड़ा में झामुमो की जीत पर ठुमके लगाने वाले कुंडहित

थाना प्रभारी सुरेश दुबे के वायरल वीडियो मामले में जामताड़ा एसपी अनिमेष

नैथानी ने नाला एसडीपीओ मनोज कुमार को जांच का आदेश दिया है।

इस

संबंध में शुक्रवार को मनोज कुमार महतो ने बताया कि फिलहाल मामले की जांच

की जा रही है। प्रथम दृष्टया अनुशासनहीनता का मामला है। हालांकि, जांच पूरी

होने के बाद ही स्पष्ट कहा जा सकता है।

जामताड़ा जिले के कुंडहित

थाना प्रभारी सुरेश दुबे का एक वीडियो वायरल हुआ था, जो पांच जून का बताया

जा रहा है। दुमका संसदीय क्षेत्र के झामुमो उम्मीदवार नलिन सोरेन का विजय

जुलूस निकाला गया था। जुलूस में ही एक कार्यकर्ता थानेदार का हाथ खीचता है।

इसके बाद थाना प्रभारी जुलूस में शामिल लोगों के साथ बेफिक्र होकर नाचने

लगते हैं। इसी बीच किसी ने थानेदार का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर

दिया। इसके बाद यह वीडियो तेजी से वायरल होने लगा। मामला प्रकाश में आने

के बाद जामताड़ा एसपी ने जांच के आदेश दे दिए। जांच के बाद उचित कार्रवाई

की जाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें